Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं को पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया* 

*जालंधर में आम आदमी पार्टी को मिली मजबूती, अकाली नेता सुभाष सोंधी अपने साथियों के साथ आप में शामिल*

*भगवान वाल्मीकि सभा बस्तियां  के भी कई सदस्य व पदाधिकारी हुए आप में शामिल*

 

*जालंधर में आम आदमी पार्टी काफी मजबूत, उपचुनाव में आप उम्मीदवार को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है - भगवंत मान* 

 

*जालंधर, 28 जून* (विक्रांत मदान) : जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। शुक्रवार को अकाली दल बादल के एक बड़े नेता और भगवान बाल्मीकि सभा बस्ती के कई सदस्य व पदाधिकारी आप में शामिल हुए।

जालंधर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से अकाली दल बादल के वरिष्ठ नेता सुभाष सोंधी अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। उनके साथ शबनम चौहान, पूजा सिद्धू, उमेश कुमार, राजेश कुमार, मनसिमरन सिंह भी पार्टी में शामिल हुए।
 
भगवान वाल्मीकि सभा बस्तियां के भी कई सदस्य और पदाधिकारी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। शामिल होने वालों में बिशन दास सहोता, अशोक लाडी(महासचिव), बिट्टू संगड़ रोशन लाल थापर, संजीव पदम, अश्विनी नाहर, बंटी हंस, बबरीक सहोता के नाम प्रमुख है। इनके अलावा बॉबी चोपड़ा (बबरीक सभा) और रोहित चोपड़ा(बी आर अम्बेडकर सभा) भी पार्टी में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं को पार्टी में औपचारिक तौर पर शामिल कराया और उनका स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मान ने अपने बयान में कहा कि जालंधर में आम आदमी पार्टी काफी मजबूत है। लोग हमारी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर लगातार आप में शामिल हो रहे हैं और हमारा समर्थन कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि उपचुनाव में आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है क्योंकि हमारे उम्मीदवार काफी पढ़ें-लिखे, योग्य और ईमानदार हैं। उनकी दो पीढ़ी ने जालंधर वासियों की सेवा की है। मुझे पूरा यकीन है कि हमारे उम्मीदवार काफी मार्जिन से यह चुनाव जीतेंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266062

Share this Post