Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

AAP के 'एक विधायक एक पेंशन' के फैसले से विपक्षी पार्टियां अभी भी परेशान - मोहिंदर भगत


 *.  जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी को जोरदार समर्थन
 

जालंधर, 25 जून (विक्रांत मदान )- जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने कहा है कि पंजाब सरकार ने जो क्रांतिकारी फैसला लिया है कि किसी भी विधायक को एक  समान ही पेंशन मिलेगी यह फैसला अभी भी कांग्रेस,बी जे पी, अकाली दल विरोधी पार्टियों को परेशान कर रही है और ये पार्टियां लोगों को गुमराह कर मान सरकार के ऐसे फैसलों को पलटने पर तुली हुई हैं।  मोहिंदर भगत ने कहा कि 10 जुलाई को होने वाले इस उपचुनाव में जनता के फैसले पर नजर गड़ाए विपक्षी दलों को जनता कड़ा जवाब देगी.
 आम आदमी पार्टी के सुलझे हुए उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाबियों ने कांग्रेस और अकाली दल-बीजेपी को बारी-बारी से सत्ता में आने का सपना खत्म कर दिया है, पिछले 77 सालों से ये पार्टियां आम लोगों को गुमराह करके राज्य भाग का आनंद लेती रही है, लेकिन अब पहली बार वार आम आदमी की अपनी सरकार ने आम लोगों की समस्याओं को करीब से देखते हुए जनता की अदालत में फैसले लेना शुरू किया है, जिसे जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।  मोहिंदर भगत ने दावा किया कि  जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र की सीट जीत कर अरविंद केजरीवाल जी वा सरदार भगवंत मान की झोली में डालेंगे.

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 265877

Share this Post