Fri, 18 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*जालंधर में कांग्रेस और भाजपा को झटका! दोनों पार्टियों के कई नेता 'आप' में शामिल*

 

*पार्षद राजीव ओंकार टीक्का और दर्शन भगत समेत कई नेता हुए आम आदमी पार्टी में शामिल*

*मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं को पार्टी में कराया शामिल, कहा - जालंधर पश्चिम के लोगों की पहली पसंद है 'आप'*

*जालंधर/चंडीगढ़, 24 जून* (विक्रांत मदान) : जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा को बड़ा झटका लगा है। वहीं आम आदमी पार्टी(आप) को बड़ी मजबूती मिली है। सोमवार को दोनों पार्टियों के कई नेता, पार्षद और पूर्व पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर पश्चिम से आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत की उपस्थिति एक सभी नेताओं को पार्टी में औपचारिक तौर पर शामिल कराया और उनका आप परिवार में स्वागत किया।

जालंधर नगर निगम के काउंसलर राजीव ओंकार टीक्का, दर्शन भगत समेत कांग्रेस और भाजपा के जालंधर के कई स्थानीय नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

मुकेश सयाल(अध्यक्ष शिव सेना बाल ठाकरे, जालंधर सिटी), गुरबचन जल्ला (सेक्रेटरी कांग्रेस पार्टी, जालंधर), सचिन लवली (सेक्रेटरी कांग्रेस पार्टी, जालंधर) गगन पनवा (प्रेसिडेंट बराड़ सभा जालंधर), विशाल शालु(कांग्रेस), अमन लांबा, संग बराड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

कांग्रेस पार्टी से धरम पाल भाष, राजीव भाष, बोड राव भाष, मोहिंदर भाष, राजेश भाष, बचन भाष, यश भाष, राजकुमार भाष, रमेश भाष, नितिन भाष और कानू बहल शामिल हुए। वहीं भाजपा से अमनदीप सिंह लांबा, सौरव अरोड़ा और ललित कुमार आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। कांग्रेस पार्टी से सुखदेव सिंह लहौरिया, टोनी शर्मा, प्रीतम लाल मंड, सुनील कुमार सोनू, विजय कुमार पप्पू, सुखदेव कुमार गुग्गी, मक्खन सिंह, गुरप्रीत सिंह चौहान भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

इस मौके पर अपने बयान में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी जालंधर पश्चिम के लोगों की पहली पसंद है। इस बार यहां की जनता धोखेबाजों को जवाब देगी और उनका जमानत जब्त करवाएगी।

वहीं पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया और कहा कि हम पार्टी के लिए निस्वार्थ भाव से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हमलोग पार्टी उम्मीदवार मोहिंदर भगत को जिताने के लिए पूरी लगन और मेहनत से काम करेंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220779

Share this Post