Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*ज़िला भाजपा द्वारा  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि की अर्पित*

*मोदी जी ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को किया साकार--सुशील शर्मा*

 *डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं सच्चे देश भक्त थे--राकेश राठौर*

*डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की शिक्षाएं सदैव राष्ट्र उत्थान व समाज सेवा हेतु प्रेरित करती रहेंगी--केडी भंडारी*

जलांधर आज तिथि 24 जून (विक्रांत मदान )भारतीय जनता पार्टी ज़िला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में जनसंघ के संस्थापक शहीद डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर गोपाल नगर में स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी हॉस्पिटल में पुष्पांजलि अर्पित की गई।इस दौरान सभी भाजपा पदाधिकारियों द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बलिदान दिवस मनाया गया।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आज़ादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा मुखर्जी ने देश को नारा दिया था कि एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान नहीं चलेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के इस सपने को साकार किया।उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के लिए देश की अखंडता और एकता से बढ़कर कुछ नहीं था और इसके लिए उन्होंने अपने प्राणों तक की आहुति दे दी।उन्होंने कहा कि राष्ट्र-कल्याण से लेकर शिक्षा और औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए उनके विचार सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।इस अवसर पर राकेश राठौर ने कहा कि उनके विराट योगदान को देश कभी भुला नहीं पायेगा।उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं सच्चे देश भक्त थे और एक देश मे दो कानून दो निशान के विरोध में उन्होंने प्राणों का बलिदान कर दिया था।उन्होंने कहा कि उनका बलिदान देश को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।इस अवसर पर केडी भंडारी ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद हमारे आदर्श हैं और उनके बताए हुए मार्ग पर ही आज भाजपा की सरकार केंद्र में भी चल रही है।उन्होंने कहा कि वो हमारे विकास के स्तंभ थे और उन्होंने जो संकल्प लिया उसे पूरा किया जाएगा।उन्होंने कहा कि उनकी शिक्षाएं सदैव हम सबको राष्ट्र उत्थान व समाज सेवा हेतु प्रेरित करती रहेंगी।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर,प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी,ज़िला महामंत्री एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की और अमरजीत सिंह गोल्डी,जिला उपाध्यक्ष अश्वनी भंडारी,भूपिंदर कुमार और दविंदर भारद्वाज,जिला सचिव अनु शर्मा और मीनू शर्मा,अमरजीत सिंह अमरी,रमन पब्बी,मनोज अग्रवाल, हन्नी कंबोज,रवि महिंद्रु,अनिल सच्चर,भगवंत प्रभाकर,अजमेर सिंह बादल,शमा चौहान आदि उपस्थित थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266057

Share this Post