Fri, 18 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर वेस्ट में भाजपा ने लगाई अकाली दल में सेंध

जालंधर वेस्ट में भाजपा ने लगाई अकाली दल में सेंध

इस बार भाजपा का विधायक अगला मेयर बना पंजाब मे सरकार बनायेंगे-सुनील जाखड़

 23 जून (विक्रांत मदान) : आज जालंधर वेस्ट में भाजपा नेता शीतल अंगूराल ने अकाली दल में सेंध लगाते हुए उनके दर्जनों अकाली कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल करवाया।  श्री शीतल अंगूराल द्वारा अकाली दल के सीनियर मीत प्रधान ज्ञान सिंह, मीत प्रधान महेंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह बब्बू सीनियर मीत प्रधान दोआबा जोन, आकाश राठौर,हरमीत सिंह, सुखदेव सिंह, सनी राठौर, विक्रम सिंह बाबा, परमजीत सिंह, गुरविंदर सिंह पम्मा, सुखदेव सिंह को उनके साथियों सहित पंजाब भाजपा अध्यक्ष श्री सुनील जाखड़ से उनके गले में पार्टी का पटका पहना कर भाजपा में शामिल करवाया। इन सभी का पंजाब भाजपा अध्यक्ष श्री सुनील जाखड़ ने स्वागत किया और कहा कि उनके आने से जालंधर वेस्ट में भाजपा और मजबूत होगी। श्री सुनील जाखड़ आज जालंधर वेस्ट में हो रहे उपचुनाव के लिए खोले जा रहे जिला कार्यालय का उद्घाटन करने आए हुए थे। वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं चुनाव में जी जान से जुट जाने के लिए प्रेरित किया और उन्होंने कहा कि भाजपा जालंधर वेस्ट की सीट जीतकर पंजाब में आने वाली अगली भाजपा सरकार की नींव रखेगी और इस बार जालंधर का अगला मेयर भी भाजपा का ही होगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220779

Share this Post