Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*राहुल संसद में इंडिया गठबंधन का करें नेतृत्व: डा. अखिलेश*

*राहुल संसद में इंडिया गठबंधन का करें नेतृत्व: डा. अखिलेश*

*पटना, 19 जून, 2024* (विक्रांत मदान) : यह हमारे लिए गर्व की बात है कि लोकसभा चुनाव के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि मोदी की विश्वसनीयता धूल चाट रही है वहीं राहुल गाँधी जी की विश्वसनीयता का परचम पूरे देश में लहरा रहा है। हम अंक गणित में जरूर पिछड़ गये लेकिन (जनता के साथ) केमिस्ट्री बिछाने में अब्बल रहे। उनके विचार जिस तरह जनमानस की भावनाओं को उद्वेलित करने लगी है उससे साफ होता जा रहा है कि राहुल जी देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। और हम चाहते हैं कि राहुल जी नेता प्रतिपक्ष के तौर पर संसद में इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करें। यह विचार बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में राहुल गाँधी के जन्म दिन समारोह में प्रकट की। इस अवसर पर एकत्रित सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गाँधी के फोटो  के समक्ष केक काटकर जन्म दिन मनाया। मीडिया द्वारा राहुल गाँधी के प्रधानमंत्री बनने की संभावना के बारे में पूछे गये सबाल पर डा0 सिंह ने कहा कि यह अवश्यंभावी है। राहुल जी को प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता।

डा0 सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नालन्दा विश्वाविद्यालय परिसर के उद्घाटन के लिए बिहार दौरे पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि मोदी को प्राचीन भारत का इतिहास पढ़ना चाहिए। नालन्दा विश्वविद्यालय पूरे विश्व के लिए शिक्षा का केन्द्र रहा है। ठीक उसी तरह जैसे आज आक्सफोर्ड, कैम्ब्रीज एवं हाबार्ड विश्वविद्यालय है। लेकिन मोदी जी के साथ समस्या है कि काम की बात करना वो नहीं जानते। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बहुत पहले से मांग करते आ रहे हैं कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए। लेकिन मोदी जी को बिहार की सूध नहीं है। उनको चाहिए कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दें तब मैं भी धन्यवाद करूँगा। घूम-घूम कर फीता काटने से समाज का भला नहीं होगा।  
इस अवसर पर बच्चों में मिठाइयाँ और केक बांटी गयी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी की दीर्घायू होने की कामना की गई। 

इस मौके पर उपस्थित नेताओं में शामिल हैं पूर्व विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, विधायक राजेश कुमार, डा0 समीर कुमार सिंह, लाल बाबू लाल, राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, आनन्द माधव, रीता सिंह, आलोक हर्ष, शरवत जहां फातिमा, ज्ञान रंजन, नागेन्द्र कुमार विकल, उमेश कुमार राम, अरविन्द लाल रजक, संजय पाण्डेय, कमलदेव नारायण शुक्ला, शशिकांत तिवारी, गप्पू राय, राज किशोर सिंह, संतोष श्रीवास्तव, आशुतोष शर्मा, निधि पाण्डेय, सुदय शर्मा, रवि गोल्डन, अश्विनी कुमार, प्रदुम्न यादव, असफर अहमद, कैसर खान, विमलेश तिवारी, सुनील कुमार सिंह, राहुल पासवान, अनूप कुमार, विश्वनाथ बैठा, सत्येन्द्र कुमार सिंह, मनीष सिन्हा, यशवंत कुमार चमन, आदित्य कुमार पासवान,राजनन्दन कुमार, शारीफ रंगरेज इत्यादी।

राजेश राठौड़,
चेयरमैन, मीडिया विभाग
बिहार कांग्रेस

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266057

Share this Post