Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

आप' उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने जालंधर उपचुनाव के लिए भरा नामांकन

*'

 

नामांकन के दौरान कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, मंत्री अमन अरोड़ा, आप सांसद डॉ राजकुमार चब्बेवाल रहें मौजूद

 

चंडीगढ़/जालंधर, G2M21 जून 24:- जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी(आप) के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, मंत्री अमन अरोड़ा और होशियारपुर से आप सांसद डॉ राजकुमार चब्बेवाल और अन्य आप नेता मौजूद रहें।

 

नामांकन दाखिल करने से पहले मोहिंदर भगत ने अपने पिता का आशीर्वाद लिया। उनके पिता चुन्नी लाल भगत अकाली-भाजपा सरकार के दौरान मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने भार्गव कैंप स्थित कबीर मंदिर में भी माथा टेका और ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

नामांकन के बाद मोहिंदर भगत ने भाजपा उम्मीदवार और जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक शीतल अंगुराल पर हमला बोला और कहा कि इस चुनाव में जनता धोखेबाजों को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार शीतल अंगुराल की जमानत जब्त हो जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266057

Share this Post