Sat, 19 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*जालंधर वेस्ट हल्के से भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश*

*जालंधर वेस्ट हल्के से भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश*

*रोड़ शो को प्रचंड समर्थन के लिए कोटि कोटि धन्यवाद* 

*जालंधर वेस्ट के लोगो की सुविधाएं प्राथमिकता,स्वार्थी होता तो सरकार से इस्तीफा ना देता और सरकारी सुविधाओं का आनंद लेता-शीतल अंगुराल*


*बदहाल सीवरेज,गंदे पानी की सप्लाई एवं खराब कानून व्यवस्था को आधार बना जालंधर वेस्ट जीतेंगे-सुशील शर्मा*

*वेस्ट हल्के के लोग आप और कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों को नकार कर भाजपा को समर्थन देगे--सुशील रिंकु*


जालंधर आज तिथि 20 जून (विक्रांत मदान) ।: भारतीय जनता पार्टी जालंधर वेस्ट हल्के से उम्मीदवार शीतल अंगुराल के नामांकन पर जनता और कार्यकर्त्ता उमड़ कर आए,उससे न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हो गए हैं,वहीं विपक्षी दलों के होश व नींद दोनों उड़ गए हैं। इस मौके पर जहां वेस्ट हल्के में  भाजपा द्वारा शामिल किए गए ढोल ताशों से जहां हर तरफ शीतल अंगुराल की गूंज थी,वहीं भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता ने सम्मिलित होकर विरोधी को चारों खाने चित्त कर दिया।इस अवसर पर शीतल अंगुराल ने नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं का कोटि कोटि धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि जालंधर वेस्ट के लोगो की सुविधाएं प्राथमिकता है अगर मैं स्वार्थी होता तो सरकार से इस्तीफा ना देता और सरकारी सुविधाओं का आनंद लेता।उन्होंने वेस्ट हल्के की जनता को विश्वास दिलाया कि वह सदैव जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं।उन्होंने कहा कि लोग अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और योजनाओं से पूरी तरह प्रभावित और आश्वस्त है और इस बार जालंधर वेस्ट से भाजपा का कमल खिलेगा।शीतल अंगुराल ने कहा कि व्यापारी, उद्योगपति,आम लोग सरकारी तानाशाही से तंग आ चुके है और इस बार वेस्ट हल्के से भाजपा का परचम लहरा कर पूरे प्रदेश में आप पार्टी की नींव हिला देंगे।सुशील रिंकु ने कहा कि बदहाल सीवरेज,गंदे पानी की सप्लाई एवं खराब कानून व्यवस्था को आधार बना कर पार्टी जालंधर वेस्ट का चुनाव लडेंगे और जीतेंगे।इस अवसर पर सुशील रिंकु ने कहा कि मोदी जी के  नेतृत्व वाली केंद्र सरकार बिना किसी भेदभाव के देश का विकास कर रही है और केंद्र की लाभकारी योजनाओं को लागू किया है।उन्होंने कहा कि जालंधर वेस्ट के मतदाता भाजपा को जिताने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और वो भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल को एक बड़ी लीड के साथ विजयी बनाएंगे तथा भाजपा वेस्ट हल्के के चौमुखी विकास के प्रति प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि वेस्ट हल्के के लोग आप और कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों को नकार कर शीतल अंगुराल के समर्थन मे उतरना शुरू हो चुके है।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू,पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश,पूर्व सांसद सुशील रिंकु,नरिंद्र सिंह रैना,पूर्व एमएलए दिनेश बब्बू, विधायक मुकेरियां जंगी लाल महाजन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मंनोरंजन कालिया, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर,प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर और अमरजीत सिंह गोल्डी,राजन अंगुराल,जिला सचिव अमित भाटिया,जिला मीडिया इंचार्ज तरुण कुमार,पूर्व जिलाध्यक्ष,सभी जिला पदाधिकारी,जिले के सभी मोर्चे और सैल,सभी मंडल अध्यक्ष और वेस्ट हल्के के हर बूथ से कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221123

Share this Post