Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

*सीएम मान केवल कोठी नही इन्वर्टर और जनरेटर भी साथ लेकर आये और लोगो को लेकर दे-अशोक सरीन हिक्की*

 

*भाजपा नेताओ ने बोला चुनावी निवासी नही चाहिए*

*भगवंत मान ने भाजपा मजबूत खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद घर लेने का निर्णय लिया*

*अगर शहर वासीओ के लिये काम किए होते तो घर लेने की जरूरत ना पड़ती*


जालंधर 15 जून (विक्रांत मदान) : वेस्ट विधानसभा के उपचुनाव को लेकर पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जालंधर मे घर लेने को लेकर जिला भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट) के साथ जिला स्पोक्समैन सन्नी शर्मा,हिमांशु शर्मा, देविंद्र सिंह लुभाना डिम्पी,मंडल प्रधान कुनाल शर्मा,सरताज अलवी व युवा नेता करन विज ने चुटकी लेते हुए भगवंत मान पर बढ़ा हमला बोलते हुए कहा मान साहिब आपका स्वागत है और आपसे निवेदन जालंधर समेत पंजाब में बिजली के पॉवर कट्स इतने बढ़ गये है की हर रोज छह-छह घंटे बिजली गुल रहती है।जिसको लेकर जनता मे रोष गस्सा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।अशोक सरीन हिक्की ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अगर शहरो मे काम किया होता तो घर लेने की ज़रूरत ना पढ़ती लोग खुद उनके घर जाकर वोट देने जाते।परंतु आज लोग मुख्यमंत्री के खिलाफ धरने प्रदर्शन करने जाते है।इतना ही नही अशोक सरीन ने भगवंत मान से अपील करते बोला कोठी के साथ इन्वर्टर और जनरेटर साथ लेकर आये और जनता के लिए भी प्रबंद करे क्यूकी पंजाब सरकार की बदौलत लंबे-लंबे बिजली कटो से लोग गरमी मे रहने को मजबूर है।भाजपा नेताओ ने बोला आम आदमी पार्टी 
और पंजाब के सीएम लोकसभा चुनावो भाजपा को मिले भरपूर जनसमर्थन देख बोखला गये है।इसलिए भगवंत मान को उनकी खुफिया विभाग ने भी जानकारी दे दी है कि जालंधर वेस्ट उपचुनाव में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी है।जिसको पछाड़ना बेहद मुश्किल है।इसलिए आप पार्टी की खिसकती हुई राजनीतिक जमीन को बचाने की कोशिश जालंधर मे घर लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की है।जिसमे वो कभी कामयाब नही होगे।


119

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147288