Fri, 18 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सरकारी तंत्र ने कराया नीट परीक्षा परिणाम में धांधली, जांच हो: राजेश राठौड़*

*सरकार के शह पर एनटीए ने की नीट रिजल्ट में धांधली : राजेश राठौड़*

*पटना. शुक्रवार, 7 जून, 2024* (Vikrant Madaan) : 
 
जब पूरा देश लोकसभा चुनाव परिणाम में उलझा  था वहां एनटीए के द्वारा मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के रिजल्ट को आनन फानन में समय से पहले जारी करने में व्यस्त था और रिजल्ट के जाती होते ही उसमें कई विसंगतियां दिखने लगी जो बड़े पैमाने पर सरकार के शह पर की गई धांधली नजर आती है। ये बातें बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने नीट परीक्षा परिणाम पर कही। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा के पेपर लीक हो चुके थे फिर भी आनन फानन में ग्रेस नंबर और अन्य प्रावधान देकर परिणाम को समय से पहले जारी किया गया। यह अपने आप में हास्यास्पद और बड़ी संगठित विसंगति है।

बिहार कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट को लेकर देशभर में प्रतिभागी विद्यार्थियों में भारी असंतोष है। ये सरकार किसी भी परीक्षा को बिना पेपर लिख हुए नहीं करा पाती है और छात्रों के भविष्य के साथ खुलेआम खिलवाड़ करती है। एक ही सेंटर से 8 बच्चों के 720 अंक आने और नंबर में विसंगति से यह स्पष्ट होता है कि सरकार संपोषित संगठित गिरोह के द्वारा ये धांधली की गई है। कांग्रेस पार्टी इस मामले पर जांच समिति के गठन की मांग करती है और इसकी निष्पक्ष जांच कराकर इसके पीछे छिपे तमाम आपराधिक लोगों को जेल में डालने की मांग करती है। इस परीक्षा में प्रतियोगी छात्रों में पहले से ही अच्छे प्रदर्शन का भारी दबाव रहता है लेकिन फिर भी सरकार के स्तर पर नाहक प्रतिभागियों को और परेशान किया जा रहा है। रिजल्ट में क्रम के साथ प्राप्तांक में भी भारी विसंगति है इसकी अविलंब जांच करने की आवश्यकता है। जिससे छात्रों का भविष्य अंधकारमय होने से बचाया जा सकें। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220788

Share this Post