Fri, 18 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सुशील रिंकु ने डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख स्वामी निरंजन दास जी से लिया जीत का आशीर्वाद

 

 

जालंधर G2M(विक्रांत मदान )30 मई 24:भारतीय जनता पार्टी जनता लोकसभा से उम्मीदवार सुशील रिंकू ने आज डेरा सचखंड बल्लां पहुंचकर डेरे के प्रमुख स्वामी निरंजन दास जी से जीत का आशीर्वाद लिया।उन्होंने कहा कि बाबा जी की अपार कृपा दृष्टि और मेहर हमेशा ही मुझ पर रहती है।सुशील रिंकु ने कहा कि इस पवित्र स्थल पर आकर मुझे हमेशा अत्यंत खुशी और सुकून की अनुभूति मिलती है।उन्होंने कहा कि डेरा सचखंड बल्लां ने समाज सेवा और लोगों को धर्म का मार्ग दिखाने के लिए हमेशा ही मील के पत्थर स्थापित किए है।इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और सभी जालंधर वासियों की मंगल कामना की अरदास की।सुशील रिंकु ने इस अवसर पर बाबा जी को अवगत करवाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज घोषणा की आदमपुर एयरपोर्ट का नामकरण श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर रखा जाएगा और तुगलकाबाद में श्री रविदास महाराज का भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा।उन्होंने कहा कि आज हमें बहुत प्रसन्नता हो रही है कि हमारे लोगों की बुलंद आवाज को केंद्र सरकार द्वारा अमली जामा पहनाया जायेगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220788

Share this Post