Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

लोकसभा चुनाव से पहले सुशील रिंकू की मेहनत लाई रंग,रविदासिया समाज में ख़ुशी की लहर

 

 

आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर रखा जाएगा--नरेंद्र मोदी

 

जालंधरG2M (विक्रांत मदान )30 मई 24:भारतीय जनता पार्टी जालंधर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार सुशील रिंकू की लोकसभा चुनाव ने पहले मेहनत रंग लाई है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होशियारपुर में आज रैली को संबोधित करते हुए कहा कि तीसरी बार सरकार आने के बाद आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर रखा जायेगा और दिल्ली के तुगलकाबाद में श्री रविदास मंदिर का भव्य निर्माण किया जाएगा। सुशील रिंकू ने कहा कि उन्होंने इसके लिए ग्रह मंत्री अमित शाह के सामने इन दोनों मांगों को पूरा करने की मांग की थी और आज घोषणा के साथ अब पूरा यकीन हो गया है कि मोदी जी तीसरी बार सरकार आने के बाद इन दोनों मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। सुशील रिंकू ने इसके लिए मोदी जी का धन्यवाद करते हुए कहा है कि इस बार मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार देश को एक मजबूत सरकार मिलने जा रही है और जालंधर से भाजपा भारी मतों से जीतने जा रही है।उन्होंने कहा कि जहा इस घोषणा से रविदासिया समाज में ख़ुशी की लहर दौड़ चुकी है।उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा में मोदी जी के आने के बाद हर मतदाता भाजपा की जीत की दुआएं कर रहा है और आज इस घोषणा के बाद मोदी जी का तोहफ़ा 4 जून को बड़ी जीत में तबदील करेगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266113

Share this Post