Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बिहार में गुंडों का राज स्थापित- डा. अखिलेश

बिहार में गुंडों का राज स्थापित- डा. अखिलेश

*पटना 28 मई, 24 (विक्रांत मदान) : मुजफ्फरपुर की तीन नावलिग लड़कियों की हत्या का मामला सामने आने के बाद बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने नीतीश सरकार पर करारा हमला बोला। डा0 सिंह ने कहा कि नीतीश-भाजपा शासनकाल में बिहार में गुंडाराज स्थापित हो गया है। ऐसे में नीतीश सरकार नावालिग बच्चियों के शोषण और हत्या के लिए खासतौर पर कुख्यात रही है। अभी हाल की ताजा घटना में मुजफ्फरपुर के बालूघाट इलाके से दो दलित नावालिग एवं एक अति पिछड़े समुदाय की लड़की की हत्या होश उड़ाने वाली है। तीनों बच्चियों की उम्र 13 से 14 साल की है और तीनों एक साथ मुजफ्फरपुर से लापता हो गयी थी। जानकारी के मुताविक तीनों की लाश उत्तर प्रदेश से बरामद हुई है। पुलिस इतने सनसनीखेज मामले में भी कितनी लापरवाही बरतती है। 

उन्होंने कहा कि अभी दो दिन पहले पटना में एक छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी, लेकिन पुलिस मूक दर्शक बनी रही। गुंडों का हौसला आसमान छू रहा है। पूरे प्रदेश में गुंडों का राज कायम हो गया है। 

उन्होंने कहा कि नावालिग बच्चियों की इस तरह की हत्या समाज और शासन के लिए कलंक है जिसकी मैं घोर निन्दा करता हूँ। 

राजेश राठौड़,
चेयरमैन, कांग्रेस मीडिया विभाग

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267484

Share this Post