Sat, 19 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*दलितों पिछड़ों का हक छीन रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: मल्लिकार्जुन खडगे*

*कांग्रेस के पास 55 वर्षों की उपलब्धियों की पूरी फेहरिस्त है: मल्लिकार्जुन खड़गे*

*इंडिया गठबंधन की सफलता से घबड़ाएं हैं प्रधानमन्त्री मोदी: मल्लिकार्जुन खड़गे*

*प्रधानमंत्री मोदी को गांधी परिवार से डर लगता है: मल्लिकार्जुन खड़गे*

*कांग्रेस की बनाई संपत्तियों को बेच रहें मोदी:मल्लिकार्जुन खडगे*


*पटना. रविवार, 26 मई 2024 (  बिकरांत मदान)

संविधान बचाओ जन संवाद में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अंशुल अविजित के पक्ष में श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अंशुल अविजित को मैं पटना साहिब की जनता को सौंप रहा हूं। कर्नाटक में मेरे परिवार में पिताजी को छोड़कर बाकी सभी जलकर मर गए। दर दर की ठोकर खाते हम गुलबर्ग में जाकर रहें। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह अपने पारिवारिक दुःख को आपको बताकर सहानुभूति नहीं लेना चाहता हूं क्योंकि जुझारू व्यक्ति संघर्ष का राह चुनता है। मजदूर आंदोलन और छात्र आंदोलन से निकला व्यक्ति हूं और ये बात इसलिए कह रहा हूं कि राजनीति में समाज और विचारधारा को आगे बढ़ाने की कोशिश की जाती है और मैं 53 साल से कांग्रेस में हूं दलबदल का सदैव विरोधी रहा हूं। कांग्रेस त्याग और समर्पण की पार्टी है। आजादी के लड़ाई से लेकर देश के निर्माण में हमारे नेताओं ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। कांग्रेस पार्टी ने देश को एक वोट एक मूल्य का अधिकार दिया और सभी को समानता का अधिकार दिलाया। अमेरिका, फ्रांस, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, कनाडा में  महिलाओं को 50 से 200 वर्षों के संघर्ष के बाद वोट देने का अधिकार मिला जबकि हमारे देश में महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और भीमराव अम्बेडकर ने संविधान निर्माण के साथ ही ये अधिकार दे दिया। इस देश की आजादी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संविधान की हिफाजत जरूरी है। अगर संविधान की रक्षा नहीं किए तो फिर से हम गुलाम हो जायेंगे। इसलिए कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को चुने ताकि जनता के लिए हम इसकी रक्षा कर सकें।
विपक्ष मजाक उड़ाता है कि इंडिया से कौन प्रधानमंत्री बनेगा तो उन्हें बताना जरूरी है कि पंडित नेहरू की कैबिनेट में एक तिहाई गैर कांग्रेसी मंत्री थे। इंडिया गठबंधन के सफलता से भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी घबड़ाएं हुए हैं। प्रधानमंत्री झूठ बोलते हैं और जनता को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं कि कांग्रेस संपति का एक्स रे करेगी लेकिन ये हेट स्पीच देकर प्रधानमंत्री मोदी जनता को ठग रहें। बिहार बुद्ध, महावीर और त्याग की भूमि है। बिहार में इंडिया गठबंधन की सफलता देखकर प्रधानमंत्री भाषाई मर्यादा खो चुके हैं, वें अपनी 10 वर्षों की उपलब्धियों पर बात ना करके इंडिया गठबंधन को मुजरा करने वाला बताते हैं। हमारे कांग्रेस के पास 55 वर्षों की उपलब्धियों की पूरी फेहरिस्त है। मनरेगा में मजदूरी दर बढ़ाएंगे, खाद्य सुरक्षा कानून बनाकर हमने देश को अनाज के लिए आत्मनिर्भर बनाया और अब दस किलो अनाज देंगे। किसानों का 72 हजार करोड़ रुपए कर्ज कांग्रेस ने माफ कर दिया। सरकार बनते ही 30 लाख सरकारी नौकरियां, महिलाओं को एक लाख रुपए सालाना और युवाओं को अप्रेंटिशीप के तहत पहली नौकरी पक्की करने का काम करेंगे। इस बार बिहार ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संतुलन खराब कर दिया है।

संविधान बचाओ जन संवाद को सीपीआई एमएल के नेता दीपांकर भट्टाचार्य, सीपीआई के नेता अरुण मिश्र सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।


संविधान बचाओ जन संवाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का स्वागत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने किया। कार्यक्रम में मंच संचालन तारानंद सदा ने किया।

संविधान बचाओ जन संवाद में बिहार कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश, अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, राज्यसभा सांसद सैय्यद नासिर हुसैन, राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा, विधानमंडल दल के नेता डॉ शकील अहमद खान, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार, श्याम सुंदर सिंह धीरज, विधायक प्रतिमा दास, नीतू सिंह, विजेंद्र चौधरी, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, ब्रजेश पांडेय, राजेश राठौड़, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शरवत जहां फातिमा, पूर्व विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्र, पूर्व विधायक अनिल शर्मा, पूनम देवी, अशोक गगन, कुमार आशीष, डॉ आशुतोष शर्मा, समस्तीपुर प्रत्याशी सन्नी हजारी, मुजफ्फरपुर प्रत्याशी अजय निषाद समेत कई प्रमुख नेता शामिल रहें।


*राजेश राठौड़*
*चेयरमैन, मीडिया विभाग*
*बिहार कांग्रेस*

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221142

Share this Post