Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

27 मई को बिहार दौरे पर पटना साहिब, पाटलिपुत्र और आरा पहुंचेंगे राहुल गांधी

*पटना साहिब, पाटलिपुत्र और आरा में सोमवार को जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी*

*सोमवार को पटना साहिब, पाटलिपुत्र व आरा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा*


*पटना. शनिवार, 25 मई 2024 (विक्रांत मदान) : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के नेता राहुल गांधी दिनांक 27 मई 2024, दिन सोमवार को  बिहार के एकदिवसीय दौरे पर पटना साहिब, पाटलिपुत्र और आरा पहुंचेंगे।

बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 27 मई को पटना पहुंचेंगे। इस दौरान वें पटना साहिब के कांग्रेस प्रत्याशी अंशुल अविजित के लिए खुसरूपुर, पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी मीसा भारती के लिए कृषि फार्म दरियापुर पालीगंज में और आरा लोकसभा क्षेत्र के जगदीशपुर में माले प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी के साथ राष्ट्रीय जनता दल के नेता पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी, माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य भी उनके साथ रहेंगे।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह तीनों लोकसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के साथ शामिल रहेंगे।

*राजेश राठौड़*
*चेयरमैन, मीडिया विभाग*
*बिहार कांग्रेस*

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266156

Share this Post