Sat, 19 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*रविवार को पटना व मोहनियां में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा*

*बिहार दौरे पर कल पटना पहुंचेंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे*

*पटना और मोहनियां में जनसभा को संबोधित करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे*

 

*पटना व मोहनियां में रविवार को जनसभा को संबोधित करेंगे खड़गे*

*पटना. शनिवार, 25 मई 2024 (विक्रांत मदान) कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कल दिनांक 26 मई 2024, दिन रविवार को एकदिवसीय बिहार के दौरे पर पटना व सासाराम लोकसभा क्षेत्र के मोहनियां पहुंचेंगे।

बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सुबह 10 बजे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और वहां से वें  हेलिकॉप्टर से सासाराम लोकसभा क्षेत्र के जगजीवन मैदान, मोहनियां, जिला कैमूर में पार्टी प्रत्याशी मनोज कुमार के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। वापसी में पटना में संध्या 5 बजे श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में पटना साहिब के प्रत्याशी अंशुल अविजित के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावे प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह भी साथ रहेंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221142

Share this Post