Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*जनता का मिजाज देखकर एनडीए नेता नींद की गोली खाकर सोने को मजबूर: पवन खेड़ा*

*आत्मनिर्भर भारत का नारा देने वालों ने 80 करोड़ लोगों को 5 किलो अनाज पर आश्रित कर दिया: पवन खेड़ा*

*कांग्रेस की सरकार जनहित के मुद्दों पर संवेदनशील रही है: पवन खेड़ा*

*देश में गुस्सा, दुःख, चिंता और भय का माहौल है: पवन खेड़ा*


*पटना. शनिवार, 25 मई, 2024 (विक्रांत मदान) : 
आत्मनिर्भर भारत का नारा देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को पांच किलो अनाज पर आश्रित कर दिए हैं और देश में गुस्सा, दुःख, चिंता और भय का माहौल बना दिए हैं।देश में चुनाव मुद्दों से इतर ले जाकर मीम, मछली, मुसलमान और अब मुजरा पर ले जाने वाले प्रधानमंत्री से युवा रोजगार मांग रहे हैं और महिलाएं सुरक्षा ये बातें प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने संवाददाता सम्मेलन में कही।

संवाददाताओं को संबोधित करते हुए एआईसीसी के मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव को बेहद निचले बयानबाजी पर ला दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने खुद को प्रधानसेवक बताया और अब वें शहंशाह से खुद को अवतार बता रहे हैं। अमित शाह पर हमला करते हुए उन्होंने उनके पुत्र को असल शहजादा बताया और कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी शहीदजादे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को राजा के तौर पर पेश करते आएं हैं और उन्होंने पिछले दस वर्षों में यदि संविधान को पढ़ा होता तो उन्हें पता होता कि धर्म के आधार पर इस देश में आरक्षण का प्रावधान नहीं है लेकिन उन्होंने जिस संविधान की शपथ खाई है उसे ही नहीं पढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घमंड में चूर होकर खुद कह रहे हैं कि अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की उन्हें जरूरत नहीं है इसी के प्रतिक्रिया में आरएसएस ने भी अपने स्वयंसेवकों को इस चुनाव से हटा लिया है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा का स्वागत बिहार प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने मिथिला का पाग़, पुष्प गुच्छ और शॉल से किया।

संवाददाता सम्मेलन का संचालन प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने किया।

संवाददाता सम्मेलन में  राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, पूर्व विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्र, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़,  लालबाबू लाल, ब्रजेश प्रसाद मुनन, डॉ अंबुज किशोर झा, डॉ संजय यादव , डॉ मधुबाला, डॉ स्नेहाशीष वर्धन  पांडेय ,गुरुदयाल सिंह  उपस्थित थे।

राजेश राठौड़
चेयरमैन, मीडिया विभाग
बिहार कांग्रेस
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266156

Share this Post