Tue, 04 Aug 2026
Post Details

कांग्रेस को पार्षद जगदीश समराय ने दिया बड़ा झटका, सैंकड़ों लोगों ने थामा BJP का दामन, दलित परिवारों ने छोड़ा चन्नी का साथ

 

जालंधर तिथि 25 मई ( विक्रांत मदान) : कहते हैं सियासत में जो दिखता है वह होता नहीं है और जो होता है वह दिखता नहीं है. जालंधर लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी की तरफ से राजनीति में सियासी उठापठक जारी हैं। 


कांग्रेस पार्टी को जिस बात का डर था आखिर वही होना शुरू हो चुका हैं। दो दिन पूर्व भाजपा में शामिल होने वाले वार्ड 78 से कांग्रेसी पार्षद व दलित नेता जगदीश समराय ने चरणजीत सिंह चन्नी को झटके देने शुरू कर दिया हैं। दलित परिवार चन्नी का साथ छोड़ रहे हैं।

वार्ड नंबर 78 में जगदीश समराय ने दर्जनों कांग्रेस पर परिवार के सैंकड़ों लोगों को भाजपा में शामिल करवा दिया है और आने वाले समय जगदीश समराय और भी सैंकड़ों लोगों को बीजेपी में शामिल करवाएगी। जिस से राजनीतिक समीकरण पूरी तरह से बदल जाएंगे. 

इस मौके जगदीश समराय के घर पहुंच कर सुशील रिंकू और शीतल अंगूराल ने सैंकड़ों लोगों का भाजपा में शामिल होने पर उन का स्वागत किया।


इस मौके जगदीश समराय ने कहा कि अपने समर्थकों से आह्वान किया कि वे चुनावी समर में एकजुट होकर सुशील रिंकू को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि चन्नी ने ना तो कैबिनेट मंत्री होते हुए कुछ किया और न ही मुख्यमंत्री बनकर ही पंजाब का कोई विकास किया। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब के मतदाताओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। कांग्रेस और आप के तमाम नेताओं ने सत्ता में रहकर अपना स्वार्थ साधा है। जनता के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में ऐसे नेताओं को जनता माफ नहीं करेगी। 


वही आप को बता दें कि कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी को भारी नुकसान होना शुरू हो चुका हैं  उन की जीत की राह को समराय ने बेहद मुश्किल कर दिया हैं। समराय के बीजेपी में शामिल होने से सुशील रिंकू का पलड़ा काफी भारी हो गया हैं, रिंकू को काफी बड़ा फायदा होने रहा हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191692