Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

संत रामानंद जी का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा-सुशील कुमार रिंकू 

 

 

डेरा सचखंड बल्लां में शहीद संत रामानंद जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत 

 

जालंधर,G2M 25 मई- 24

 

शहीद संत रामानंद जी सदैव हमारी यादों में बने रहेंगे और उनका बलिदान कभी भी व्यर्थ नहीं जाएगा। यह विचार जालंधर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने आज डेरा सचखंड बल्लां में शाहिद रामानंद जी के 15वें बलिदान दिवस को समर्पित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। यह कार्यक्रम डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास जी की रहनुमाई में करवाया गया जिसमें राज्य भर से आए गणमान्य व्यक्तियों ने संत रामानंद जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि डेरा बल्लां ने गुरु रविदास महाराज की बाणी का प्रचार प्रसार करने में जो काम किया है उसके लिए यहां विराजमान संतो की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। संतो की बदौलत ही आज हमारा युवा वर्ग गुरु रविदास महाराज की पावन बाणी से जुड़ रहा है और बाणी का देश-विदेश में प्रचार हो रहा है। उन्होंने कहा इस पावन स्थल पर वह अक्सर ही आते रहते हैं और यहां जाकर उन्हें अत्यंत सुकून की अनुभूति होती है। इस दौरान उन्होंने यहां कार्यक्रम में मौजूद संत निरंजन दास जी से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266156

Share this Post