Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

फिल्लौर में आम आदमी पार्टी का जनाधार खत्म हो चुका है- चरणजीत चन्नी

आम आदमी पार्टी के फिल्लौर ब्लॉक अध्यक्ष राजिंदर सिंह संधू सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए।


जालंधर/फिलौर- (विक्रांत मदान) :फिल्लौर में आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष 
एडवोकेट राजिंदर सिंह संधू अपने सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।जलंधर लोक सभा हलके से कांग्रेस के उम्मीदवार पुर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पार्टी में शामिल रजिंदर सिंह संधू और उनके साथियों का स्वागत किया और कहा कि कांग्रेस में शामिल होने वाले हर व्यक्ति को उचित सम्मान दिया जाएगा। गौरतलब है कि रजिंदर सिंह संधु फिल्लौर विधान सभा हलके से इंचार्ज के दावेदार थे पर पार्टी की ओर से उन्हें अनदेखा किए जाने के कारण उन्होने कांग्रेस का हाथ थाम लिया।इस दौरान चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि राजिंदर सिंह संधू के साथ बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कई गांवों के सरपंच पंच कांग्रेस में शामिल हुए हैं. जिससे  उनके चुनाव प्रचार को बड़ा सर्मथन मिला है। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले हैं और अब आम आदमी पार्टी का आधार फिल्लौर में खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि वे आज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।उन्होने कहा कि कांग्रेस में शामिल हुई यह वह टीम है जिसने फिल्लौर में आम आदमी पार्टी का गठन किया था, लेकिन अब ये सभी नेता आम आदमी पार्टी की नीतियों से तंग आ चुके हैं और उन्होंने कांग्रेस को ही भविष्य मान लिया है। चन्नी ने कहा कि इस क्रांतिकारी पार्टी को ऐसे स्वयंसेवकों में से कोई उम्मीदवार नहीं मिला कि टिकट दल बदलू को दे दिया गया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने योग्यता वाले लोगों की अनदेखी की है। इस दौरान राजिंदर सिंह संधू ने कहा कि 2011 में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे जब वह इस पार्टी के सदस्य नहीं थे। उन्होंने कहा कि फिल्लौर के विधायक विक्रम चौधरी ने भी उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराए थे।संधु ने कहा कि सरकार की दो साल की कारगुजारी बेहद खराब रही है और पार्टी की नीतियों से तंग आकर उन्होंने आम आदमी पार्टी को अलविदा कहा है। उन्होंने कहा कि वह एक स्वयंसेवक के रूप में कांग्रेस में शामिल हुए हैं और एक स्वयंसेवक के रूप में काम करेंगे।संधु ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी में फंंहा हुआ महिसूस कर रहे थे क्योंकि प्रशासनिक कामकाज में कोई नया बदलाव नहीं हुआ और भ्रष्टाचार के बारे में बार-बार कहने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। इस दौरान सरपंच अमरीक सिंह नंबरदार, प्रेम सिंह नंबरदार, पलविंदर दोसांझ, आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य हरचरण सिंह लसाडा, मनोहर सिंह लसाड़ा, मदन लाल ,रणबीर सिंह कंधोला ब्लॉक अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी के बुद्धिजीवी विंग के जिला अध्यक्ष कमल कटारिया, मंजीत सिंह मंडल युवा अध्यक्ष, डॉ. जीपी पंच, जशनदीप सिंह गोराया, मनदीप सिंह शाहपुर, परमजीत गुराया, बूटा सिंह पंच, जसपाल जस्सी, राजविंदर मथाडा, दविंदर सिंह, डाॅ. अजायब सिंह जोहल सचिव आम आदमी पार्टी बुद्धिजीवी विंग, गुरिंदर सिंह, हुसन लाल सचिव आम आदमी पार्टी, कुलवंत बासियान, मंजीत दोसाझ, सुखविंदर सिंह ब्रह्मपुरिया बीजेपी नेता, गुरपाल कोर सरपंच, डॉ. शिव प्रकाश, लाडी प्रधान, कुलवीर, सुशील कुमार, दीपा थल्ला नगर प्रधान, सरपंच तरसेम लाल, सतीश कुमार बड़ा पिंड, मनजीत कोर सरपंच, अवतार कोर सरपंच, हरजीत सिंह बेदी, जसपाल टीटू, मुलख राज, मोहन सिंह शाहपुर, तरलोक सिंह, सुनील बागापुर, एडवोकेट मनीषा, बलदेव राज एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में लोग संख्या में लोग शामिल थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266156

Share this Post