Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*सुशील रिंकू ने भाजपा ज्वाइन करने वाले सभी वर्करों व नेताओं का स्वागत किया*

*लोहियां में कांग्रेस को तगड़ा झटका, बड़ी तादाद में कांग्रेसी वर्कर भाजपा में हुए शामिल*
 

 जालंधर /लोहियाँ आज तिथि 20 नई (विक्रांत मदान) शाहकोट विधानसभा हलके के कस्बे लोहियां से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है क्योंकि सैंकड़ों की तादाद में कांग्रेसी वर्करों ने परिवार समेत भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। यह फेरबदल भाजपा के सीनियर लीडर राणा हरदीप सिंह के नेतृत्व में हुआ है, जिसके तहत लगातार हलके से बड़ी तादाद में दूसरे राजनीतिक दलों के वर्कर भाजपा को ज्वाइन कर रहे हैं।

भाजपा में आने वाले कांग्रेसी वर्करों का पार्टी में स्वागत करते हुए सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि वह सभी वर्करों का तहे दिल से स्वागत करते हैं और वह अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे कि वह सभी की उम्मीदों पर खरे उतरें। उन्होंने सभी वर्करों से कहा कि पूरी तनदेही से अपने-अपने इलाके में चुनाव प्रचार में जुट जाएं और भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए कार्य करें। भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं की सूची में पूर्व पार्षद गुरमेल सिंह, प्रेम पाल तेजी, सुखदेव पाल देबी, अवतार तारी, राहुल नाहर, महिंदरपाल, हरभजन लाड्डी, यकूब मसीही, मंगत राम गिद्दड़पिंडी, यादविंदर सिंह गिद्दड़पिंडी, सुखविंदर सिंह साबूवाल, निर्मल सिंह साबूवाल इत्यादि शामिल हैं। स्वागत कार्यक्रम में शम्मी खेड़ा, रमन मद्दी, लवलीन कालिया, अनिल कोमल, कमल नाहर, हरदेव सिंह पीटा, सन्नी शर्मा, मधुसूदन शर्मा मौजूद थे। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266156

Share this Post