Fri, 18 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*सुखपाल खैहरा के बयान के बाद प्रवासियों ने कांग्रेसी उम्मीदवारों के बायकाट का लिया ऐलान*

*प्रवासियों व पंजाबियों के बीच नफरत पैदा करने की कोशिश कर रहे कांग्रेसी नेता*

जालंधर आज तिथि 20 मई : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखपाल खैहरा द्वारा यूपी व बिहार के प्रवासी लोगों के खिलाफ दिये बयान से यहां रह रहे हजारों प्रवासियों को ठेस पहुंची है जिसका खामियाजा पंजाब में चुनाव लड़ रहे हरेक कांग्रेसी उम्मीदवार को भुगतना पड़ेगा। ये विचार प्रवासी नेता रवि कुमार गुप्ता ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि सुखपाल खैहरा का बयान पूरी पंजाब कांग्रेस की प्रवासियों के प्रति मानसिकता को बयां करता है। उन्होंने कहा कि इस बयान के जरिए सुखपाल खैहरा ने पंजाबियों के मन में यूपी व बिहार से यहां आकर मेहनत करके दो वक्त की रोटी कमाने वाले प्रवासियों के प्रति नफरत के बीज बोने का काम किया है। 
उन्होंने कहा कि प्रवासी कामगारों व पंजाब के लोगों के बीच रिश्ता बड़ा गहरा है। प्रवासियों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के साथ यहां के लोगों के मन में अपनी जगह बनाई है। फसल की बुआई, कटाई से लेकर लगभग सभी तरह के कार्यों में पंजाबियों के साथ प्रवासी कामगारों ने कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। जबकि सुखपाल खैहरा ऐसे बयान देकर दोनों के बीच नफरत पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुप्ता ने कहा कि एक-एक प्रवासी इस बयान से आहत है और आगामी लोकसभा चुनाव में प्रवासी वर्ग कांग्रेस का पूरी तरह से बायकाट करेगा। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220763

Share this Post