Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकु के पक्ष में पीएमआरए जालंधर ने की विशाल बैठक*

 

*देश में विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए मोदी जी ज़रूरी--ब्रजेश शर्मा*

जालंधर 20 मई : भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकु को पूर्ण समर्थन देते हुए पंजाब मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन जालंधर इकाई की विशाल बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय विजय रिजॉर्ट में जालंधर यूनिट अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।इस अवसर पर पूर्व  सीपीएस व प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,गुजरात से सात बार भाजपा के विधायक मेघ चाबड़ा,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,नॉर्थ भाजपा प्रभारी भगवंत प्रभाकर भगवंत प्रभाकर उपस्थित थे।इस अवसर पर बृजेश शर्मा ने कहा कि हमारा इकाई जालंधर लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकु को पूर्ण रूप से समर्थन करेगी और हमारी यूनिट के करीब जालंधर में दो हजार से ज्यादा सदस्य उनकी जीत के लिए पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश में विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है।इस अवसर पर सभी ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन भाजपा को सौंपा।इस अवसर पर पीएमआरए की और से अनमोल नारंग, राजेश पुरी , आशुतोष शर्मा, अनिल चोपड़ा , अरविंद कत्याल, अनुज पांडे, गुरबक्श कुमार, रशपाल सिंह, आकाश कुमार, अमनदीप सेठी, रविंद्र कुमार , कृष्णा टंडन, अमित शर्मा , दीपक कुमार ,आमिर मिठू, विनोद कुमार ,शुभम शर्मा,  सुमित राणा, कर्ण खोसला, अमरजीत , अंकुश, अभिषेक , रोहन पूरी, सौरव शर्मा, ईशान, अर्शदीप, गोबिंद,हनी गुलेरिया,नितिन शर्मा,प्रीत मक्कड़, रिज़वान,रोहित भंडारी,रोहित कुमार,अनिल चोपड़ा, अरविंद कत्याल, स्नेय वासन,आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266157

Share this Post