Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर लोकसभा से आजाद उम्मीदवार ने बसपा के एडवोकेट बलविंदर कुमार को दिया समर्थन

 

 

जालंधरG2M 18 मई 24:बसपा उम्मीदवार एडवोकेट बलविंदर कुमार को जालंधर के लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में जनजागृति पार्टी के जालंधर लोकसभा सीट से उम्मीदवार अमरजीत सिंह ने उन्हें समर्थन देने का फैसला किया है। नकोदर में एक समारोह के दौरान उन्होंने यह ऐलान किया। अमरजीत सिंह शाहकोट से संबंधित हैं। बसपा उम्मीदवार एडवोकेट बलविंदर कुमार ने समर्थन देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान जनजागृति पार्टी के अध्यक्ष हरजिंदर कुमार, कर्म सिंह भी मौजूद थे।

इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए अमरजीत सिंह ने कहा कि एडवोकेट बलविंदर कुमार ईमानदार, पढ़े-लिखे व लोगों को समर्पित उम्मीदवार हैं। वह निस्वार्थ होकर हमेशा लोगों की मुश्किलों के समाधान के लिए यत्नशील रहते हैं। लोकहितों के लिए सरकारी अधिकारी की नौकरी छोडक़र आए एडवोकेट बलविंदर कुमार मुद्दों की अच्छी समझ रखते हैं। अमरजीत सिंह ने कहा कि इससे प्रभावित होकर उन्होंने अपना नामांकन पत्र वापस लिया है और बसपा उम्मीदवार एडवोकेट बलविंदर कुमार को समर्थन देने का फैसला किया है। अमरजीत सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे एडवोकेट बलविंदर कुमार को विजयी बनाएं और जालंधर को तरक्की-खुशहाली के रास्ते पर ले जाएं। इस मौके पर बसपा के प्रदेश महासचिव गुरमेल चुम्बर, जालंधर देहाती अध्यक्ष जगदीश शेरपुरी, देवराज सुमन, कश्मीरी सरपंच, हंसराज सिधू, दलवीर एमसी आदि भी मौजूद थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267581

Share this Post