Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*मोदी जी ने जालंधर के लिए सदा बड़ा सोचा,हल्के के चौमुखी विकास के लिए करोड़ों के बड़े प्रोजेक्ट दिए--सुशील रिंकु*

*मोदी जी ने जालंधर के लिए सदा बड़ा सोचा,हल्के के चौमुखी विकास के लिए करोड़ों के बड़े प्रोजेक्ट दिए--सुशील रिंकु*

जालंधर आज तिथि 17 नई (बिकरांत मदान) : भारतीय जनता पार्टी जालंधर लोकसभा से उम्मीदवार सुशील रिंकू ने कहा है कि मोदी जी ने जालंधर के लिए सदा बड़ा सोचते हुए हल्के के चौमुखी विकास के लिए करोड़ के बड़े प्रोजेक्ट दिए है। उन्होंने कहा कि शहर में स्मार्ट सिटी, कैंट और शहर के रेलवे स्टेशन के नवीनिकरण और आदमपुर एयरपोर्ट के पुनर्विकास सभी के लिए करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट दिए है।उन्होंने कहा कि लोगों ने देखा कि कैसे जब पूरी दुनिया में महंगाई बढ़ रही थी तब मोदी जी ने उसे भारत में नियंत्रण में रखा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मेरी खुली चुनौती है कि विकास के मुद्दे के ऊपर किसी भी मंच पर आ जाएं। मैं सिद्ध कर दूंगा कि जो कांग्रेस 60 वर्षों में नहीं कर पाई वह मोदी जी ने मात्र 10 वर्षों में करके दिखाया है।सुशील रिंकु ने कहा कि आज विपक्ष चाहे मोदी जी को कितने भी अपशब्द कह ले, कितनी भी झूठी बयानबाजी कर ले, लेकिन आएगा तो मोदी ही और जालंधर में खिलेगा तो कमल ही।उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 में भी इन्होंने मोदी जी को अपशब्द कहे थे, लेकिन जनता ने इन्हें सबक सिखाया था और अब 2024 में भी जनता इन्हें करारा जवाब देने वाली है।उन्होंने कहा कि आज जालंधर हल्का पूरी तरह भाजपा के समर्थन में उत्तर चुका हैं और भाजपा इस बार भारी मतों के साथ लोकसभा सीट को जीत कर विरोधियों की हार को पक्का करेगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266203

Share this Post