Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

लोगों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए सरकारों ने ध्यान नहीं दिया : एडवोकेट बलविंदर कुमार

 

 

G2Mजालंधर : बसपा उम्मीदवार एडवोकेट बलविंदर कुमार ने जालंधर शहर में लोगों से रूबरू होते कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जालंधर के असल मुद्दे गायब हैं। केंद्र व पंजाब की सत्ता में रही पार्टियां लोगों से जुड़े असल मुद्दों पर बात नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जालंधर के लोगों से जुड़ा मुख्य मुद्दा है। यहां लोगों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हो रही हैं। केंद्र व प्रदेश की सत्ता में रही कांग्रेस, अकाली-भाजपा व आप की सरकारों ने इन बीमारियों के फैलने और इनके कारणों के बारे में जानने के लिए कोई रिसर्च नहीं करवाई। जालंधर के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लगातार कैंसर फैल रहा है, जिस कारण मौतें हो रही हैं। इसके बावजूद इन पार्टियों की सरकारों ने ना तो इसे रोकने के लिए कोई प्रबंध किया और ना ही उचित इलाज देने की व्यवस्था की।

गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर आदि पर ना तो चर्चा की जा रही है, ना इसके कारण ढूंढे जा रहे हैं और ना इलाज का प्रबंध हो रहा है। जिन सरकारों को लोगों की जिंदगी की परवाह नहीं, वे उनका विकास कैसे करेंगी। एडवोकेट बलविंदर कुमार ने कहा कि अगर जालंधर के लोग उन्हें विजयी बनाते हैं तो वह इस तरफ विशेष ध्यान देंगे। इस संबंध में रिसर्च करके लोगों को बीमारियों से बचाने का काम किया जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266203

Share this Post