Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

"लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देने पर जोर देंगे : एडवोकेट बलविंदर कुमार"

 

 

G2M जालंधर(विक्रांत मदान)13 मई 24: अब तक केंद्र व प्रदेश में बनती आ रही सरकारों की अनदेखी के कारण सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी तरह बिगड़ चुकी है। ऐसी स्थिति में रोजाना लोग बिना इलाज मारे जा रहे हैं। ये बातें बसपा के जालंधर लोकसभा सीट से उम्मीदवार एडवोकेट बलविंदर कुमार ने जालंधर शहर के अलग-अलग स्थानों पर लोगों से रूबरू होते हुए कहीं।

उन्होंने कहा कि सत्ता में रही पार्टियों ने लोगों से वोट तो अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देने के नाम पर लिए, लेकिन सरकारें बनाकर इस तरफ गंभीरता नहीं दिखाई। सरकारी अस्पतालों में गंभीर बीमारियों का इलाज मिलना तो दूर, कई जरूरी टेस्ट करने का प्रबंध भी नहीं है। समय पर इलाज ना मिलने के कारण लोग बेमौत मारे जा रहे हैं। इलाज लोगों की जिंदगी से जुड़ा सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है, लेकिन किसी भी पार्टी की सरकार ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। हालत गंभीर होने की स्थिति में जब लोग सरकारी अस्पतालों में जाते हैं तो वहां जरूरी इलाज नहीं मिल पाता। ऐसे में वे बाहर से इलाज करवाने के लिए मजबूर होते हैं। इसलिए लोग आर्थिक बोझ के नीचे दबते जा रहे हैं। एडवोकेट बलविंदर कुमार ने कहा कि अगर जालंधर के लोग उन्हें चुनते हैं तो वह बतौर सांसद लोगों के लिए अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रबंध करेंगे। लोगों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगाा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266234

Share this Post