Sun, 08 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर रथ यात्रा में सम्मिलित होकर सुशील रिंकु ने लिया आशीर्वाद*

*धर्म के  मार्ग पर चल कर पथिक को भक्ति, सेवा और दया के भावों की मिलती छाया--सुशील रिंकु*

जालंधर आज तिथि 11 मई (विक्रांत मदान) : आचार्य श्रील भक्ति बल्लभ तीर्थ गोस्वामी महाराज जी की जन्मशताब्दी महामहोत्सव के उपलक्ष्य में श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर प्रताप बाग जालंधर द्वारा निकाली गईं भव्य रथ यात्रा में सम्मिलित होकर जालंधर लोकसभा से भाजपा सुशील रिंकु ने लिया आशीर्वाद लिया।इस मौके पर बड़ी संख्या में प्रभु प्रेमियों ने भाग लिया।इस अवसर पर मनमोहक शोभायात्रा पर लोगों ने फूल बरसाए।श्रद्धालुओं ने जगह-जगह यात्रा का फूलों से स्वागत किया।जहां-जहां यह शोभायात्रा निकली,वहां पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।इस अवसर पर सुशील रिंकु ने सभी को आज के इस कार्यक्रम पर मुबारकावाद दी।उन्होंने कहा कि धर्म के मार्ग पर चल कर ही मानुष जीवन सफल हो सकता है।उन्होंने कहा कि धर्म का मार्ग कठिन है पर इस मार्ग पर चलने वाले पथिक को भक्ति, सेवा और दया के भावों की छाया मिलती है और परमात्मा का सानिध्य मिलता है।उन्होंने कहा कि हमारे धर्म ग्रंथ और प्रेरक चरित्र हमारे जीवन को श्रेष्ठ बनाने का माध्यम होते है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 273295

Share this Post