Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बिट्टू न तो देशभक्त है और न ही राष्ट्रवादी; वह सिर्फ एक अवसरवादी है: अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग


 
"एक बार का गद्दार, हमेशा गद्दार ही रहता है”
 
लुधियाना, 6 मई: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और लुधियाना लोकसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग ने आज कहा कि भाजपा उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू न तो देशभक्त हैं और न ही राष्ट्रवादी बल्कि वह सिर्फ़ एक अवसरवादी हैं। साथ ही उन्होंने बिट्टू पर टिप्पणी करते हुए कहा, “एक बार का गद्दार, हमेशा के लिए गद्दार ही रहता है, अगर वह उस कांग्रेस को धोखा दे सकता है जिसने उसे सब कुछ दिया तो वह उस बीजेपी को भी धोखा दे सकता है जो उसे कभी कुछ नहीं दे सकती।”
 
आज यहां कई सार्वजनिक बैठकों को संबोधित करते हुए, वडिंग ने लुधियाना के लोगों से कहा कि वे बिट्टू के झूठे दावों में न आएं क्योंकि वह कांग्रेस छोड़कर अपने निजी हितों के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं, न कि लोगों की भलाई के लिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बिट्टू ने गलती से यह मान लिया है कि भाजपा केंद्र में सत्ता में लौट रही है और वह पार्टी में शामिल होकर मंत्री बन सकते हैं। लेकिन बिट्टू की महत्वाकांक्षाएं धरी की धरी रह जाएंगी क्योंकि न तो भाजपा सत्ता में वापस आ रही है और न ही वह लुधियाना से जीतेंगे।''
 
राजा वडिंग ने जोर देकर कहा कि रवनीत बिट्टू ने केवल अपने निजी स्वार्थ के लिए कांग्रेस छोड़ी है, न कि लोगों के कल्याण के लिए। यदि बिट्टू सचमुच ईमानदार, देशभक्त और राष्ट्रवादी होते तो वह कभी भी कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल नहीं होते। उन्होंने कहा कि बीजेपी को कांग्रेस की बराबरी करने में हजारों साल लग जाएंगे क्योंकि देश की आजादी के लिए किए गए बलिदान में कांग्रेस का योगदान बहुत बड़ा है जिसकी बराबरी बीजेपी कभी नहीं कर सकती। कांग्रेस ने सदैव भारत की रक्षा में अपनी प्रमुख भूमिका निभाई है।
 
राजा वडिंग ने कहा कि, “अगर रवनीत बिट्टू मंत्री पद की महत्वाकांक्षा के लिए उस कांग्रेस पार्टी को छोड़ सकते हैं जिसने उन्हें जमीन से उठाया और तीन बार सांसद बनाया, तो कल को वह बीजेपी को भी धोखा देने से पहले सोचेंगे नहीं, क्योंकि एक बार का ग़द्दार का हमेशा के लिए ग़द्दार ही रहता है।“

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267959

Share this Post