Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*बिहारियों से रही है मोदी को चिढ़: डा. अखिलेश प्रसाद सिंह*

 

*पटना, 4 मई, 2024*
बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए भाषण में बिहारियों के बारे में की गई टिप्पणी की कड़ी आलोचना की। प्रधानमंत्री के बयान को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी के दिल में बिहारियों के प्रति हमेशा से चिढ़ रही है और किसी न किसी बहाने वे इसको दर्शाने से भी नहीं चुकते। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार में आकर बिहार की जनता के जख्म को कुरेदने और उनको भड़काने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने अपने बयान में महाराष्ट्र में बिहार और उत्तरप्रदेश के लोगों के साथ हुए दुव्र्यवहार के लिए इंडिया गठबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। जबकि हकीकत यह है कि बिहारियों के प्रति तब नफरत फैलाने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे आज भारतीय जनता पार्टी की गोद में खेल रहे हैं। इससे पहले भी मोदी बिहारियों के डीएनए पर सबाल खड़ा कर चुके हैं। प्रधानमंत्री बिहार के साथ सौतेला व्यवहार करते रहे हैं। बातें बहुत की मगर किया कुछ नहीं। डा0 सिंह ने कहा कि अब बिहार की जनता देश के उनसे जानना चाहती है कि दस वर्षों में उनकी उपलब्धी क्या रही। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2019 में बिहार की जनता ने 40 में से 39 सीटें प्रधानमंत्री जी की झोली मंे डालने का काम किया था, लेकिन बिहार की उपलब्धी को इन पांच वर्षों में जनता को बताने के लिए प्रधानमंत्री जी के पास कुछ भी नहीं है। इन्होंने न केवल बिहार को बल्कि पूरे देश को धोखा देने का काम किया है।यहां तक कि प्रधानमंत्री ने बिहार के अलग-अलग जगहों पर बंद पड़े कल-कारखानों को शुरू करने के अलावा राज्य में अन्य नये उद्योगों के शुरूआत की भी बात बिहार की जनता से किया था। लेकिन उनके वादे ढाक के तीन पात से ज्यादा कुछ भी नहीं रहे। डा.सिंह ने यह भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री जी के रिपोर्ट कार्ड में केवल अल्पसंख्यक और बहुसंख्यकों के बीच खाई पैदा करने एवं देश के लोगों को आपस में तोड़ने के अलावा कोई उपलब्धी के शब्द नहीं हैं। अब बिहार की जनता उनके फरेब को समझ चुकी है और इस बार के चुनाव में मुंहतोड़ जबाव देगी। 

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266299

Share this Post