Tue, 03 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर वैस्ट विधानसभा के वार्ड नंबर 32 में चरणजीत सिंह चन्नी ( जालंधर लोकसभा उम्मीदवार) के पक्ष में करवाई नुक्कड़ बैठकें

गत दिवस वैस्ट विधानसभा हलके के वार्ड नंबर 32 के आबादपुरा की अलग अलग गलीओ में कांग्रेस नेता दीपक टहला जी द्वारा में  नुक्कड़ मीटिंगों का आयोजन किया गया! जिसमे विशेष रूप से सरदार चरणजीत सिंह चन्नी जी के छोटे भाई सुखवंत सिंह सुख जी ( पूर्व प्रधान नगर कौंसिल खरड़ ) व वैस्ट विधानसभा के ब्लाक प्रधान  हरीश ढल्ल उपस्थित हुए, और उन्होंने कांग्रेस के उमीदवार चन्नी जी के हक़ में वोट डालने की अपील की ! वेस्ट विधानसभा हलके के ब्लॉक प्रधान हरीश ढल्ल जी ने पूर्व सीएम लोकसभा उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी जी के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा किए गए लोकहित के कार्यों को लोगों को याद करवाया, इस अवसर इलाके के गणमान्य लोग व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे, इलाका निवासियों ने स: सुखवंत सिंह और हरीश ढल्ल जी को सिरोपा देकर सम्मानित किया और वचन दिया कि एक-एक वोट कांग्रेस के हक में ही जाएगी और चन्नी बड़ी लीड से लोकसभा जीतेंगे

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 265428

Share this Post