Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

भाजपा वर्करों ने सुशील रिंकू को बड़ी जीत दिलाने का प्रण लिया शीतल अंगुराल के कार्यालय में हुई भाजपा की अहम बैठक, बड़ी तादाद में पहुंचे वर्कर

 

 

जालंधर(vikrant Madaan)23 अप्रैल24-भारतीय जनता पार्टी के वर्करों ने लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को बड़ी जीत दिलाने का प्रण लिया, साथ ही मंडल स्तर पर पार्टी के चुनाव प्रचार को और तेज कर दिया। विधायक शीतल अंगुराल के कार्यालय में पार्टी वर्करों की एक अहम बैठक हुई, जिसमें वेस्ट हलके से संबंधित लगभग सभी वर्कर और नेता शामिल हुए। मंडल नंबर दस से मुनीष बल की अगुवाई में इस बैठक का आयोजन किया गया।

पार्टी वर्करों ने कहा कि वह पूरी तनदेही के साथ सुशील कुमार रिंकू को विजयी बनाने के लिए चुनाव मैदान में उतरेंगे, साथ ही मंडल स्तर पर पार्टी का चुनाव प्रचार और तेज करने का फैसला लिया। भाजपा वर्कर घर-घर जाकर लोगों को केंद्र में मोदी सरकार की तरफ से जनहित में लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी देकर उन्हें सुशील रिंकू को आगामी चुनाव में सफल बनाने की अपील करेंगे। वर्करों को संबोधित करते हुए सुशील रिंकू ने कहा कि बतौर सांसद उन्होंने सदैव जालंधर जिले की प्रगति के लिए काम किया है और आगे भी अगर जनता ने मौका दिया तो करते रहेंगे।

लोकसभा प्रभारी अमरजीत सिंह अमरी, राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमित तनेजा, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, मंडल प्रभारी अमित भाटिया, मंडल अध्यक्ष मुनीष बल, महामंत्री विकास शर्मा, सनील चोपड़ा, जिला सदस्य राणा नय्यर, वरुण तनेजा, अमित सिंह संधा, सौरभ सेठ, कविता सेठ, सुखबीर कौर चट्टा, परवेश महाजन, गुरमीत चौहान, मुरारी लाल भार्गव, शाम लाल सोनू, दिनेश चौहान, अमरजीत सिंह कोहली, राजीव भगत, सौरभ गुप्ता, जगजोत सिंह, सतीश जोशी, सरबजीत अटवाल, सचिन जीत अरोड़ा, विजय कुमार समेत सैंकड़ों की तादाद में वर्कर मौजूद थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266382

Share this Post