Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर भाजपा द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को दूध से स्नान करा किया माल्यार्पण*

*बाबा साहब ने स्वतन्त्र भारत को एक लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाने के लिए संविधान निर्माण में अतुल्य भूमिका निभाई-- सुशील रिंकू*

*युवाओं को डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए --सुशील शर्मा*

जालंधर आज तिथि 12 अप्रैल (बिकरांत मदान) भारतीय जनता पार्टी एसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विपन सभरवाल की अध्यक्षता में अली मोहल्ला में प्राचीन भगवान वाल्मीकि मंदिर के पास बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को दूध से स्नान करा माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा,भाजपा लोकसभा उम्मीदवार सुशील रिंकू,पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया ,प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, सुभाष सूद,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की और राजेश कपूर विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर पर सभी ने बाबा साहब की प्रतिमा को माल्यार्पण कर नमन किया।इस अवसर पर सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब पूरा जीवन संघर्ष करते रहे।उन्होंने भेदभाव का सामना करते हुए उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी की और आजादी की लडाई में शामिल होते हुए स्वतन्त्र भारत को एक लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाने के लिए संविधान निर्माण में अतुल्य भूमिका निभाई।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि बाबा साहेब ने पिछड़े और कमजोर वर्ग के लोगों के अधिकारों के लिए पूरा जीवन संघर्ष किया।उन्होंने युवाओं से डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों से प्रेरणा लेने और उन पर चलने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि बाबा साहब गरीबों के मसीहा थे।इस अवसर पर अमरजीत अमरी,भगवंत प्रभाकर,रविंदर धीर,शमा चौहान,रवि विनायक,भुपिन्दर कुमार,रोशन कुमार,हिमांशु शर्मा,डिंपी लुभाना,क्षतिज ढल्ल,प्रवीण भारती,अजय जगोता,चेतन हांडा,कुनाल शर्मा,मनीष बल,गौरव जोशी,पवन कश्यप,शिव शर्मा,सुनील चोपड़ा,सोनू चौहान,पूर्व पार्षद विपन कुमार,सोनू हंस,,अमरजीत सिंह अमरी आदि उपस्थित थे।

*कैप्शन-बाबा साहिब अंबेडकर जी की प्रतिमा को दूध से स्नान करवाते सुशील रिंकू उनके साथ सुशील शर्मा,राकेश राठौड़,मनोरंजन कालिया व अन्य*

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266467

Share this Post