Sun, 08 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

तोखी पूर्वज स्थान जठेरे (मट्टी) का वार्षिक समारोह बड़ी श्रद्धा भाव व  धूमधाम से 7 अप्रैल को अरवन इस्टेट में जा रहा है

जालंधर में तोखी बिरादरी जठेरों का वार्षिक मेला 7 अप्रैल को धार्मिक रस्में से मनाया जायेगा ,देश भर से जुटेंगे लोग 


 जालंधर 02 अप्रैल (विक्रांत मदान) : हर साल की तरह इस साल भी तोखी पूर्वज स्थान जठेरे (मट्टी) का वार्षिक समारोह बड़ी श्रद्धा भाव व  धूमधाम से मनाया जा रहा है I शिरोमणि भगत संत नामदेव जी महाराज और पूर्वजों के आशीर्वाद से 7 अप्रैल 2024 रविवार को जठेरों का वार्षिक समारोह संधू पेट्रोल पंप के नजदीक,अर्बन एस्टेट, फेज-2 जालंधर में मनाया जा रहा है I जिसमें देश भर से आ रहे तोखी बिरादरी के परिवारों के सदस्य जठेरों का आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी तादाद में पहुंचेंगे । मेले के दौरान जहां तोखी परिवारों के सदस्य धार्मिक रस्में तथा पूजा अर्चना करेंगे I इस बारे में जानकारी देते हुए प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ. ओ पी तोखी,भगवान दास तोखी ने बताया कि तोखी जठेरों के मेले का आगाज 7 अप्रैल को सुबह हवन यज्ञ के साथ होगा I जिसमें तोखी बिरादरी परिवार के सदस्य आहुतियां देंगे उपरांत झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की जाएगी I वहीं संकीर्तन मंडली के सदस्य दिनभर शिरोमणि भगत संत नामदेव जी महाराज की महिमा का गुणगान करेंगे । प्रधान डॉ. ओ पी तोखी,भगवान दास तोखी ने बताया कि तोखी परिवार में नव जन्मे बच्चे तथा नवविवाहित जोड़े परिवार सहित धार्मिक रस्में पूरी कर अपने जठेरों का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं I हवन,आरती पूजा के उपरांत विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लंगर लगाया गया जाएगा। मेले की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है प्रबंधक कमेटी ने सभी से आग्रह किया है कि सभी मेले में समय पर पहुंच कर मेले की शोभा को बढ़ाकर शिरोमणि भगत संत नामदेव जी महाराज और अपने पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त करें I

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 273398

Share this Post