Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

*वेस्ट विधानसभा बूथ सम्मेलन मे कार्यकर्ताओ का जनसैलाब उमड़ा* 

*वेस्ट विधानसभा बूथ सम्मेलन मे कार्यकर्ताओ का जनसैलाब उमड़ा* 

 *जालंधर मे भाजपा वर्करों के जोश के सामने विरोधी दल टिक नही पायेंगे-अरुणेश शाकर* 

 *आप नेताओ ने वेस्ट मे सिर्फ़ नशा तस्करी,गुंडागर्दी व अवैध लॉटरी सट्टा को बढ़ावा दिया-पुष्पिंद्र सिंघल* 

 *बूथ सम्मेलन को इतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओ का धन्यवाद-सुशील शर्मा* 

 जालंधर, 10 मार्च ( ): भारतीय जनता पार्टी जालंधर (शहरी) के जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा के नेतृत्व में जालंधर के वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के मंडल प्रधान कुणाल शर्मा,मनीष बल,गौरव जोशी,राकेश राना की अध्यक्षता मे विशाल बूथ सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले जिला टीम के सदस्यों, मंडल टीमे,शक्ति केंद्र इंचार्जों, बूथ इंचार्जों तथा बूथ कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया।भाजपा वेस्ट विधानसभा का बूथ सम्मेलन नरूला पैलेस में सफल बनाने के लिए भाजपा वेस्ट विधानसभा के प्रवास योजना के प्रमुख अमरजीत अमरी व प्रभारी अशोक सरीन हिक्की,मंडल प्रभारी सन्नी शर्मा,अमित भाटिया,मनीष विज व भूपिन्दर कुमार ने एहम भूमिका निभाई।इस कार्यक्रम मे विशेष रूप से पूर्व मंत्री अरुणेश शाकर, भाजपा जिला जालंधर (शहरी) प्रभारी पुष्पेंद्र सिंघल, इंदर इक़बाल सिंह अटवाल, अविनाश चंद्र, महामंत्री राजेश कपूर, विपिन शर्मा ,रमेश शर्मा, डॉ शिवदयाल माली, गोल्डी भाटिया, विशेष रूप से उपस्थित हुए।जिन्होंने दीप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।सभी मंडल प्रधान महामंत्रीयो ने प्रभारियों के साथ सभी आये हुए अतिथियों को दुशाला देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अरुणेश शाकर ने हजरो की संख्या मे पहुंचे वर्करों को संबोधित करते हुए बोला कि इतना जोश अनुशासन और पार्टी के लिए लगन मेहनत देखकर साफ हो गया है कि अब जालंधर मे भाजपा वर्करों के जोश के सामने विरोधी दल टिक नही पायेंगे।क्यूकी एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश मे विकास कार्य करके हर वर्ग को मजबूत कर रहे है और वही वेस्ट विधानसभा के भी सभी भाजपा निस्वार्थ भाव से जनता के सेवा मे लगे हुए है और हर बूथ पर जाकर घर घर तक वोटरो से संपर्क कर रहे है।जिसके सामने सभी विरोधी फेल हो जायेंगे।वही जालंधर भाजपा के प्रभारी पुष्पेंद्र सिंघल ने
संगठनात्मक ढांचे का विश्लेषण करने के उपरंत वेस्ट के सभी भाजपा वर्करों को सफल बूथ सम्मेलन करने के लिए बधाई देते हुए कहा भाजपा संगठन का सबसे मजबूत पहलू मंडल प्रधान शक्ति केंद्र व बूथ अध्यक्ष है।इसलिए अब हमे प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के पिछले दस साल के कामकाज पर प्रकाश डाल जनता के बीच ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करने का काम बूथ अध्यक्षों के साथ मिलकर हम सबको करना है।सिंघल ने बताया कि अगर जालंधर में आज आम आदमी पार्टी की इकाई सबसे ज्यादा मजबूत है तो वह वेस्ट विधानसभा क्षेत्र मे है।क्यूकी आम आदमी पार्टी का सांसद,विधायक,सभी पार्षद डिप्टी मेयर चेयरमैनो समेत प्रमुख आदमी पार्टी ने नेता वेस्ट विधानसभा क्षेत्र मे रहते है।फिर भी यह सम्मेलन मे हजारो वर्करों का आना बहुत बड़ी बात है।इतना ही नही इस कार्यक्रम की सफलता का मुख्य कारण आप नेताओ द्वारा वेस्ट मे सिर्फ़ नशा तस्करी,गुंडागर्दी व अवैध लॉटरी सट्टा को बढ़ावा देना है।जिसके खिलाफ लोग एकजुट होकर आप सरकार को करारा जवाब देने को तैयार हो गये है।
वही सुशील शर्मा ने बूथ सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और कार्यकर्त्ता इसकी रीढ़ की हड्डी सभी कार्यकर्ता हैं।पंजाब सरकार के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव अविनाश चंद्र व इंद्र इकबाल अटवाल ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्त्ता वेस्ट विधानसभा में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।
इस समय जालंधर का राजनीतिक माहौल भाजपा के अनुकूल है और जनता पंजाब सरकार के कुशासन तथा दमनकारी नीतियों से तंग आ चुकी है और बदलाव के लिए चुनाव का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता इस बार जालंधर में भाजपा को बहुमत से फतवा देकर जालंधर की लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बना कर प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के हाथ मजबूत करेगी।इस मौके पर भाजपा जिला उप-प्रधान दविंदर भारद्वाज,दर्शन लाल भगत,अनिल मिनिया, सचिव अश्विनी अटवाल,सह-ऑफिस इंचार्ज योगेश मल्होत्रा,पवन हंस,आरती राजपूत,पंकज जुल्का, अजमेर सिंह बादल ,नौशाद आलम, प्रमोद कश्यप,रवि विनायक,तरविंद्र सोई,विधानसभा विस्तारक प्रवेश महाजन,मंडल महामंत्री शिव शर्मा,पवन कश्यप,विकास शर्मा,सुनील चोपड़ा,सोनू चौहान,राजेश अरोड़ा,अश्वनी बबल,मिथुन शर्मा समेत वेस्ट विधानसभा मे रहने वाले सैंकड़ों भाजपा वर्कर और नगर निगम चुनाव लड़ने के इच्छुक भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

*बॉक्स*
*भाजपा ने बाबा राज किशोर को शामिल करवा विरोधियों को झटका दिया* 

आज कार्यक्रम मे मंडल भाजपा प्रधान मनीष बल की अध्यक्षता व सूबेदार यादव के सहयोग से निगम के पूर्व कर्मचारी बाबा राज किशोर ने पूर्व मंत्री अरुणेश शाकर,पंजाब भाजपा के उपप्रधान रिंकु इन्द्रइकबाल अटवाल,पंजाब भाजपा कोर कमेटी सदस्य पूर्व मुख्य संसदीय सचिव अविनाश चंद्र,अमरजीत अमरी,विधानसभा प्रभारी अशोक सरीन हिक्की व सभी मंडल प्रधानो के साथ भाजपा जॉइन की है।


35

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147299