Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*कालासिंघा ड्रेन का कालिया कॉलोनी मे घटिया मैटेरियल व गैरज़िम्मेदराना तरीको से हो रहा कार्य -सुशील शर्मा*

*कालासिंघा ड्रेन का कालिया कॉलोनी मे घटिया मैटेरियल व गैरज़िम्मेदराना तरीको से हो रहा कार्य -सुशील शर्मा*


जालंधर(  )कालिया कॉलोनी जालंधर में स्मार्ट सिटी के पैसों से कालासिंघा ड्रेन में ठेकेदार द्वारा घटिया मैटेरियल व गैरज़िम्मेदराना तरीको से कार्य हो रहा है।आज भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा और कालिया कॉलोनी के निवासियों ने मौके पर पहुंच कर इस बात पर कड़ा संज्ञान लेते हुए हुए कहा कि इस की आड़ में आज दो बार इस सड़क पर पाइप डाला गया और ठेकेदार की लापरवाही से इस बार-बार बदला जा रहा है।सुशील शर्मा ने कहा कि डीसी साहिब को इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।क्योंकि इसमें खर्च होने वाले धन को हजम करने का प्रयास किया जा रहा है।यही वजह है कि क्षतिग्रस्त क्षेत्र में खानापूर्ति करके औपचारिकता कर दी गई है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर के विकास के लिए करोड़ों पर फंड जारी किए थे लेकिन इन निजी ठेकेदारों ने अपनी मनमानी करके और अपने आकाओं को खुश करने के चक्कर में लोगों के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के निवासियों का आक्रोश अब रुकने वाला नहीं है और अगर इसी तरह अपनी मनमानी के तरीके से कम होता रहा तो यह जनाक्रोश सड़क पर उतर आयेगा जिसके लिए प्रशासन खुद जिम्मेवार होगा।इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,पूर्व भाजपा देहाती अध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी और स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 265815

Share this Post