Mon, 03 Aug 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

Jalandhar News: जालंधर में Knesta बिल्डिंग सहित कई इमारतों के मालिकों को नोटिस,.

 जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम की टीम ने अवैध कालोनियों और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी है। नगर निगम ने शहर में स्थित Knesta बिल्डिंग सहित कई इमारतों के मालिकों को नोटिस जारी किए हैं।

 

जानकारी के मुताबिक नगर निगम की तरफ से अवैध इमारतों के मालिकों को नोटिस जारी किया है। नगर निगम ने उक्त इमारतों का काम रुकवा दिया है तथा जांच में पाया गया है कि मालिक द्वारा रिहायशी नक्शे पास करवा कर कमर्शियल निर्माण करवाया जा रहा है।

 

जानकारी देते हुए एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने बताया कि माडल टाऊन की 76 आर और Knesta बिल्डिंग सहित करीब आधा दर्जन इमारतों के मालिकों को नोटिस जारी हुए हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191574