सुरेन्द्र दुबे भोपाल
रीवा : जब्बार खान ने ग्राम पंचायत पैरा जनपद पंचायत जवा के सरपंच सतेन्द्र पांडेय और सचिव कमला देवी पर 700 मीटर सड़क निर्माण कार्य में फर्जी राशि निकलवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि यह सड़क केवल कागजों में बनी है, लेकिन वास्तविक निर्माण नहीं हुआ है।
श्री खान ने जिला कलेक्टर रीवा, जिला पंचायत सीईओ रीवा और आरईएस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने सड़क के निर्माण को भी सुनिश्चित करने की अपील की है। वीडियो और फोटो की प्रमाणिकता पर अधिकारियों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
Comments
No comments yet.