Mon, 26 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर भाजपा में दीपक तेलू की नियुक्ति से खुशी की लहर, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

वाल्मीकि समाज को नेतृत्व देकर भाजपा ने कर्मठ कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मान,

 दीपक तेलू को जिला महामंत्री बनने पर बधाइयों का तांता

जिम्मेदारी पूरी मेहनत, ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगा- दीपक तेलु


जालंधर 24 अक्टूबर (सोनू) : भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर में दीपक तेलू को जिला महामंत्री नियुक्त किए जाने पर वाल्मीकि समाज सहित भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनकी नियुक्ति पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए भाजपा के जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की का आभार जताया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा ने वाल्मीकि समाज को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर यह साबित किया है कि पार्टी में मेहनत, ईमानदारी और समर्पण से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान और नेतृत्व का अवसर मिलता है। दीपक तेलू की नियुक्ति से समाज के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस अवसर पर दीपक तेलू ने भाजपा जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी मेहनत, ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। वह भाजपा की मजबूती के लिए दिन-रात काम करेंगे और संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह समर्पित रहेंगे।

दीपक तेलू ने कहा कि वह पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 241038

Share this Post