Wed, 07 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पेंशन-मानदेय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरीं आंगनवाड़ी वर्कर, हरभजन सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन

जालंधर में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के घर के बाहर आंगनवाड़ी वर्करों ने प्रदर्शन किया। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बड़ी संख्या में महिला वर्कर यहां पहुंचीं और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पंजाब सरकार को भी निशाने पर लिया गया। प्रदर्शन को देखते हुए हरभजन सिंह के घर के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई है। मौके पर पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था संभाली जा रही है।

पेंशन और मानदेय बढ़ाने की मांग
प्रदर्शनकारी आंगनवाड़ी वर्करों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की ओर से उन्हें लंबे समय से उनकी मांगों के मुताबिक लाभ नहीं दिया जा रहा है। एक महिला वर्कर ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बनने के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मानदेय और पेंशन से जुड़ी मांगों पर विचार करने का भरोसा दिया गया था।

वर्करों का कहना है कि करीब 12 साल बीत जाने के बावजूद उनकी मांगों को लेकर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य के 60:40 अनुपात के तहत वर्करों को कथित तौर पर केवल करीब 2,700 रुपये का भुगतान किया जा रहा है।

कई सरकारी योजनाओं का काम करवाने का आरोप
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि आंगनवाड़ी वर्करों से नशा मुक्ति अभियान, 'मावां धीयां सत्कार योजना' समेत सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़े काम भी करवाए जाते हैं। इसके बावजूद उन्हें उनकी सेवाओं के मुताबिक पर्याप्त आर्थिक लाभ नहीं मिल रहा।
वर्षों से सेवा दे रहे कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा और कई काम NGO को सौंपे जा रहे हैं।

पेंशन मामले और लाठीचार्ज को लेकर भी नाराजगी
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने पेंशन से जुड़े एक मामले को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि पेंशन के संबंध में कार्रवाई करते हुए आंगनवाड़ी वर्करों की पेंशन काटने के आदेश दिए गए। प्रदर्शन के दौरान आंगनवाड़ी वर्करों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए और लाठीचार्ज किया गया। उनका कहना है कि इस दौरान संबंधित अधिकारियों की ओर से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला।

भाजपा को लेकर भी महिलाओं ने जताई नाराजगी
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने भाजपा नेताओं के उन दावों पर भी नाराजगी जताई, जिनमें पंजाब में भाजपा की सरकार बनने की बात कही जाती है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर पार्टी पंजाब में सरकार बनाने का सपना देख रही है तो उसे पहले आंगनवाड़ी वर्करों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।

महिलाओं ने कहा कि उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं का अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा। उनका दावा है कि कई वर्कर करीब 35 वर्षों से सेवाएं दे रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें उचित लाभ नहीं दिया गया।

पंजाब सरकार के खिलाफ भी प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी
आंगनवाड़ी वर्करों ने पंजाब सरकार को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। महिलाओं ने आरोप लगाया कि संगरूर में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे वर्करों पर लाठीचार्ज किया गया। अगर उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर भी सरकार के खिलाफ विरोध जताने की बात कही।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 226490

Share this Post