Fri, 23 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

3-4 बाइकों पर पहुंचे युवक, DSP ऑफिस की तरफ फायरिंग; पुलिस ने तुरंत 2 को पकड़ा

फाजिल्का के जलालाबाद में DSP ऑफिस के बाहर फायरिंग की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि 3-4 बाइकों पर सवार युवक लाल बत्ती चौक की तरफ से पहुंचे और DSP लवदीप सिंह गिल के ऑफिस की तरफ फायरिंग की। घटना के बाद कुछ युवक कथित तौर पर ऑफिस के अंदर भी दाखिल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके को घेर लिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से .32 बोर की एक अवैध पिस्टल बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान सोना सिंह उर्फ सोनू और आकाश के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के पास से बरामद .32 बोर की पिस्टल का इस्तेमाल DSP ऑफिस के बाहर हुई फायरिंग में किया गया था या नहीं। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ाते हुए जांच शुरू कर दी है।

एक या तीन राउंड फायरिंग, पुलिस कर रही जांच
SHO मोहित धवन ने बताया कि शुरुआती जानकारी में एक राउंड फायर किए जाने की बात सामने आई थी। हालांकि, कुछ लोगों की ओर से तीन राउंड फायरिंग किए जाने का दावा किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि DSP ऑफिस को निशाना बनाने के पीछे वजह क्या थी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 235833

Share this Post