Fri, 23 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी और फिर हुआ बड़ा हादसा, कांगो में 14 की दर्दनाक मौत

अफ्रीकी देश कांगो में एक बड़ा विमान हादसा हो गया। दक्षिण-पश्चिमी शहर किक्विट से राजधानी किंशासा लौट रहा विमान केंगे इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत कुल 14 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना की पुष्टि कांगो सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल एफोमी एकेंगेने ने की है।

हादसे में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की मौत
हादसे में मारे गए सैन्य अधिकारियों में सैन्य अदालत के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मुटोम्बो कातालायी तिएंदे और सशस्त्र बलों के ऑडिटर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल बाकुमी लिकुलिया शामिल हैं। दोनों अधिकारियों की मौत को कांगो की सेना के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

तकनीकी खराबी के बाद केंगे में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान
स्थानीय अधिकारियों और सेना के मुताबिक, विमान किक्विट से किंशासा लौट रहा था। इसी दौरान विमान में कथित तौर पर तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद विमान केंगे में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि विमान में सवार प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों और क्रू समेत 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की जांच शुरू, कारणों का पता लगाने में जुटी टीमें
विमान हादसे के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के बोर्ड अध्यक्ष ट्रिफॉन किन-की मुलुम्बा और सेना के प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान तकनीकी खराबी समेत हादसे से जुड़े अन्य संभावित कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 235789

Share this Post