Fri, 23 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर के दशहरा ग्राउंड में नशे का खेल! युवकों को पकड़कर किया विरोध

जालंधर के घास मंडी चौक के पास स्थित दशहरा ग्राउंड में कुछ युवकों द्वारा नशा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक मैदान में बैठकर कथित तौर पर नशे का सेवन करते नजर आ रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने युवकों की वीडियो बनाकर उनका विरोध किया।

स्थानीय लोगों ने पकड़ा, नशा न करने की दी चेतावनी
बताया जा रहा है कि दशहरा ग्राउंड में कुछ युवकों को नशा करते देख स्थानीय लोगों और प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान युवकों का विरोध किया गया और उन्हें दोबारा इस तरह की गतिविधि नहीं करने की चेतावनी दी गई। आरोप है कि कमेटी के सदस्यों ने युवकों के साथ मारपीट भी की। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गए।

पहले सामने आ चुकी है नशे से मौत की घटना
स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ समय पहले इसी दशहरा ग्राउंड में नशे के कारण एक युवक की मौत की घटना भी सामने आई थी। इसके बावजूद ग्राउंड में नशे से जुड़ी गतिविधियां पूरी तरह बंद नहीं होने को लेकर लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की गतिविधियां चिंता का विषय हैं और इन पर प्रभावी रोक लगाने की जरूरत है।

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन से कार्रवाई की मांग
घटना का वीडियो बाद में इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दिया गया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन से दशहरा ग्राउंड में नशे की गतिविधियों पर रोक लगाने के साथ-साथ नियमित निगरानी बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर नशे की गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस की नियमित गश्त और सख्त कार्रवाई जरूरी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 235757

Share this Post