Fri, 23 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमृतसर पुलिस हिरासत से आरोपी फरार, SSP ने तुरंत लिया एक्शन; थाना प्रभारी सस्पेंड

अमृतसर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ASI जसवंत सिंह पर गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया आरोपी पुलिस की हिरासत से फरार हो गया। फरार आरोपी की पहचान करण के रूप में हुई है, जो झंझोटी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

आरोपी की सुरक्षा में लापरवाही, थाना प्रभारी पर गिरी गाज
मामले की जानकारी मिलते ही SSP कंवलप्रीत सिंह चहल ने कार्रवाई करते हुए राजासांसी थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह को सस्पेंड कर दिया। उन पर आरोपी की सुरक्षा में कोताही बरतने का आरोप है। हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

11 सितंबर की रात ASI जसवंत सिंह पर हुई थी फायरिंग
बता दें कि 11 सितंबर की रात ASI जसवंत सिंह बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनका पीछा किया और उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनकी पगड़ी को भेदते हुए सिर को छूकर निकल गई थी। हमले में ASI जसवंत सिंह घायल हो गए थे। हमले के बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और करण को गिरफ्तार किया था। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद पुलिस को उसका 5 दिन का रिमांड मिला था। पुलिस उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।

हथियार बरामदगी के दौरान फरार हुआ आरोपी
बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी करण को हथियार की बरामदगी के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के पुलिस हिरासत से भागने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 235762

Share this Post