Fri, 23 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

ड्रग तस्करी और वसूली के केस में बड़ा अपडेट, पूर्व AIG राजजीत सिंह ने किया सरेंडर

पंजाब पुलिस के बर्खास्त AIG राजजीत सिंह ने करीब 6 साल तक फरार रहने के बाद गुरुवार, 24 सितंबर को पटियाला पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। सरेंडर के बाद पुलिस ने उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब के DGP गौरव यादव ने भी राजजीत सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

2019 में दर्ज हुए थे ड्रग तस्करी और वसूली के मामले
राजजीत सिंह के खिलाफ वर्ष 2019 में ड्रग तस्करी, जबरन वसूली और आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले दर्ज किए गए थे। इन मामलों के बाद वह जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया था। राजजीत सिंह को अप्रैल 2019 में पंजाब पुलिस की सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की जांच के दौरान उसका नाम बर्खास्त इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह से जुड़े कथित ड्रग तस्करी और वसूली नेटवर्क की जांच में सामने आया था।

विजिलेंस और STF ने दर्ज किए थे अलग-अलग केस
मामले की जांच के दौरान पंजाब विजिलेंस ब्यूरो और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने राजजीत सिंह के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए थे। हाईकोर्ट से उसकी जमानत याचिका खारिज होने के बाद वह फरार हो गया था।

तलाश के लिए जारी हुआ था लुकआउट सर्कुलर
राजजीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। उसकी तलाश के लिए लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। करीब 6 साल तक फरार रहने के बाद अब उसने पटियाला पुलिस के सामने सरेंडर किया है, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 235759

Share this Post