Fri, 23 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमृतसर में कुख्यात गैंगस्टर का एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में हुआ घायल

अमृतसर में पुलिस और एक गैंगस्टर के बीच एनकाउंटर का मामला सामने आया है। मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान हरमन सिंह उर्फ हरमन बोपाराय के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस, कुछ खाली कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

रोकने पर पुलिस पर शुरू कर दी फायरिंग
अमृतसर रूरल के SSP कंवलप्रीत सिंह के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर हरमन सिंह उर्फ हरमन बोपाराय मत्तेवाल थाना क्षेत्र में आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान आरोपी बाइक पर अकेला वहां पहुंचा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने कथित तौर पर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, दोनों तरफ से करीब 6 राउंड फायर किए गए।

पैर में गोली लगने से घायल हुआ गैंगस्टर
पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली गैंगस्टर की टांग में लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से काबू कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब बरामद हथियार और अन्य सबूतों की जांच कर रही है।

गुरदासपुर ग्रेनेड अटैक समेत कई मामलों में तलाश
पुलिस के अनुसार, हरमन सिंह पर गुरदासपुर में हुए ग्रेनेड अटैक से जुड़े मामले में भी आरोप है। इसके अलावा कुछ दिन पहले एक घर पर फायरिंग करने के मामले में भी पुलिस को उसकी तलाश थी। इन मामलों में उसकी भूमिका और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

रिमांड के बाद हो सकते हैं बड़े खुलासे
पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि आरोपी ने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और उसके साथ इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। पुलिस उसके संभावित साथियों और अन्य आपराधिक मामलों के कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 235761

Share this Post