Fri, 23 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

30 सितंबर को जालंधर में बड़ा सियासी कार्यक्रम, अमित शाह की रैली के लिए तैयारियां तेज

जालंधर में 30 सितंबर को होने वाली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रैली के लिए जालंधर-फगवाड़ा जीटी रोड पर प्रागपुर के पास लिली रिजॉर्ट से सटे खेतों में स्थान तय किया गया है। बुधवार सुबह निर्धारित मुहूर्त के अनुसार यहां भूमि पूजन किया गया। रैली स्थल की पुष्टि भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की ओर से भी की गई है।

भूमि पूजन में अशोक मित्तल भी हुए शामिल
रैली स्थल पर हुए भूमि पूजन में लवली यूनिवर्सिटी के चांसलर और राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल भी शामिल हुए। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 30 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

नशा मुक्त पंजाब यात्रा का जालंधर में होगा समापन
भाजपा की ओर से पंजाब में निकाली जा रही चार 'नशा मुक्त पंजाब यात्राओं' का समापन 30 सितंबर को जालंधर में प्रस्तावित है। ये यात्राएं पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजर रही हैं और करीब 4,000 किलोमीटर का सफर तय कर रही हैं। इसी समापन कार्यक्रम के तहत जालंधर में रैली आयोजित की जा रही है, जिसे अमित शाह संबोधित करेंगे।

अशोक मित्तल बोले- यात्रा को लोगों का मिल रहा सहयोग
भूमि पूजन के दौरान अशोक मित्तल ने कहा कि भाजपा की ओर से 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' निकाली जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार इस यात्रा को रोकने की कोशिश कर रही है, लेकिन उनके मुताबिक यात्रा को लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

बूथ स्तर तक जनसंपर्क कर रही भाजपा
भाजपा जालंधर जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि 30 सितंबर की रैली पंजाब को नशा मुक्त बनाने, सुशासन और विकास के संकल्प को मजबूत करने का अवसर होगी। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जनसंपर्क कर रहे हैं और लोगों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इससे पहले पार्टी ने जालंधर शहरी क्षेत्र के बूथों पर बैठकें और संगठनात्मक तैयारियां तेज करने की रणनीति भी बनाई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 235759

Share this Post