Sun, 13 Sep 2026
Post Details

बड़ी वारदात की फिराक में था बदमाश, जालंधर में पुलिस ने किया एनकाउंटर; पैर में लगी गोली

जालंधर में नशे और अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत जमशेरपुर में डेयरी कॉम्प्लेक्स के पास पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद वह घायल हो गया। मौके से गोली का खोल भी बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक घायल आरोपी की पहचान सुखजिंदर उर्फ प्रिंस निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने कैमरों की मदद से उसकी पहचान कर उसे गिरफ्तार किया था।

हथियार की रिकवरी के लिए लेकर पहुंची थी पुलिस
पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ के बाद उसे हथियार की बरामदगी के लिए जमशेरपुर स्थित डेयरी कॉम्प्लेक्स के पास ले जाया गया था। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की। पुलिस का दावा है कि भागते समय आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली
पुलिस की जवाबी फायरिंग में सुखजिंदर उर्फ प्रिंस के पैर में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस टीम ने उसे तुरंत इलाज के लिए जालंधर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। घटनास्थल से गोली का खोल बरामद होने की बात भी सामने आई है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी किस बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218294

Share this Post