Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान हरप्रीत कौर के रूप में हुई है। महिला के मायके वालों ने उसके पति और कबड्डी खिलाड़ी जसप्रीत सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि हरप्रीत की हत्या करने के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

घरेलू विवाद के चलते मायके आ गई थी हरप्रीत
जानकारी के अनुसार हरप्रीत कौर की साल 2025 में गांव बुर्ज लिट्टा निवासी जसप्रीत सिंह के साथ शादी हुई थी। जसप्रीत पंजाब स्तर का कबड्डी खिलाड़ी बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही हरप्रीत घरेलू विवाद को लेकर परेशान रहती थी। उन्होंने पति पर दहेज और पैसों को लेकर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। इसी वजह से हरप्रीत कुछ समय पहले अपने मायके लौट आई थी।

एक दिन पहले ही मायके से वापस ले गया था पति
परिजनों के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले जसप्रीत हरप्रीत को उसके मायके से अपने साथ वापस घर ले गया था। आरोप है कि सोमवार रात जसप्रीत नशे की हालत में घर पहुंचा और हरप्रीत के साथ मारपीट की। इसके बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि उसका गला घोंट दिया गया। रात करीब 2 बजे परिवार को फोन कर बताया गया कि हरप्रीत की तबीयत गंभीर है।

मंजे पर मिली महिला की लाश
परिजनों का कहना है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो हरप्रीत मंजे पर मृत पड़ी थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे और पैर का अंगूठा भी टूटा हुआ था। परिवार के मुताबिक, हरप्रीत तीन महीने की गर्भवती थी। घटना से एक दिन पहले ही वह अस्पताल से स्कैनिंग करवाकर आई थी और उसने अपनी मां को गर्भवती होने की जानकारी दी थी।

पुलिस ने पति और दादा ससुर को हिरासत में लिया
घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरप्रीत के पति जसप्रीत सिंह और दादा ससुर को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256418

Share this Post