Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर-अमृतसर बड़ा प्रशासनिक बदलाव, सरकार ने बदले नगर निगम कमिश्नर

जालंधर नगर निगम में कमिश्नर पद को लेकर एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। पंजाब सरकार की ओर से जारी नए आदेशों के मुताबिक अब सुरेंद्र सिंह को जालंधर नगर निगम का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं, अमृतसर नगर निगम के कमिश्नर पद की जिम्मेदारी पल्लवी मिश्रा को सौंपी गई है।

कुछ दिन पहले संदीप ऋषि को मिला था एडिशनल चार्ज
जालंधर नगर निगम कमिश्नर का पद लगातार प्रशासनिक बदलावों को लेकर चर्चा में है। कुछ दिन पहले IAS अधिकारी संदीप ऋषि को जालंधर नगर निगम कमिश्नर का एडिशनल चार्ज सौंपा गया था। अब सरकार ने उनका भी तबादला कर दिया है। संदीप ऋषि को जालंधर नगर निगम का अतिरिक्त कार्यभार दिए जाने के साथ-साथ वह ग्रेटर मोहाली डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर के पद पर भी तैनात हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 235413

Share this Post